जुन्नारदेव।चुनौतियों से निपटने की तैयारियां वर्षाकाल की पूर्व तैयारियों में जुटा नपा प्रशासन
नपा के स्वच्छता विभाग के अमले ने दिखाई सक्रियता

जुन्नारदेव से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट
जलभराव वाले स्थल को चिन्हित कर तैयारियां शुरू वार्ड क्रमांक 10 स्थित सब्जी मंडी प्रांगण में किया गया समतलीकरण नपा अध्यक्ष के निर्देशन में नपा उपाध्यक्ष अरुणेश जयसवाल का सराहनीय प्रयास
जुन्नारदेव-2 सप्ताह बाद मानसून की प्रबल संभावनाओं को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इन तैयारियों में वार्ड क्रमांक 10 के युवा पार्षद और नपा उपाध्यक्ष अरुनेष जायसवाल के द्वारा अपने वार्ड के मुख्य सब्जी मंडी के क्षेत्र में यहां पर जलभराव वाले स्थलों को चिन्हित कर लिया गया तत्पश्चात नपा के स्वच्छता विभाग के अमले के साथ मौका स्थल पर पहुंचकर यहां जलभराव के संभावित क्षेत्र का समतलीकरण कराते हुए पानी निकासी की उचित व्यवस्था बनाई गई। गौरतलब है कि इस सब्जी मंडी क्षेत्र में प्रत्येक वर्षावर्षा काल में जलभराव की विकट स्थिति निर्मित हो जाती है, जिसके चलते सब्जी विक्रेताओं और ग्राहकों को खासी दिक्कतों का सामना करना होता है। युवा पार्षद अरुणेश जायसवाल की दूरदर्शिता के चलते इन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संभावित परिस्थितियों से पूर्व ही निपट लिए जाने का प्रयास किया गया है। इस दौरान नपा के स्वच्छता प्रभारी सुशील लदरे, जेसीबी चालक कमलेश शर्मा, मनोज मोगरे, नीलेश डेहरिया सहित समस्त व्यापारीगण भी उपस्थित थे। सब्जी मंडी के व्यापारियों ने नपा अध्यक्ष पुष्पा साहू और नपा उपाध्यक्ष अरुणेश जायसवाल की प्रति आभार व्यक्त किया है।


