ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता प्रदीप नाटाणी द्वारा नगर वासियों के लिए निशुल्क वाहन सुविधा
चाचौड़ा एवं बीनागंज के हॉस्पिटलों तक मरीज को घर से लाने ले जाने के लिए निशुल्क वाहन की व्यवस्था
By Rohit Kumar ojha
चाचौड़ा(गुना)से रिंकू विश्वकर्मा की रिपोर्ट
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता प्रदीप नाटाणी द्वारा नगर वासियों के लिए निशुल्क वाहन सुविधा
चाचौड़ा एवं बीनागंज के हॉस्पिटलों तक मरीज को घर से लाने ले जाने के लिए निशुल्क वाहन की व्यवस्था
बीनागंज:-कोरोना महामारी में देखने में आ रहा है कि आवाजाही के लिए नगर वासियों को वाहन के अभाव में परेशान होना पड़ रहा है साथ ही प्राइवेट वाहन करने पर मनमाना किराया देना पड़ रहा है।महामारी में नगर वासियों की सुविधा के लिए नगर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता प्रदीप नाटाणी द्वारा नगर वासियों के लिए चाचौड़ा एवं बीनागंज के हॉस्पिटलों तक मरीज को घर से लाने ले जाने के लिए एक निशुल्क वाहन की व्यवस्था की गई है। इस वाहन में कोरोना काल में ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए प्रदीप नाटाणी द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था निशुल्क की गई है पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप नाटाणी द्वारा बताया गया कि पहले भी समाज सेवा करते आ रहे हैं और आज भी कर रहे हैं एवं आगे भी समाज सेवा करते रहेंगे ऐसी भावना के साथ ही नगर के लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए घर से हॉस्पिटल तक मरीज को लाने वाले जाने के लिए निशुल्क ऑक्सीजन युक्त वाहन की व्यवस्था नगर में की गई है इस अवसर पर प्रभारी तहसीलदार विजयपाल सिंह चौहान द्वारा निशुल्क चलाए जाने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सराहनीय कार्य के लिए नगर के लोगों द्वारा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता प्रदीप नाटाणी का आभार व्यक्त किया एवं इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रदुमन मीना, सुनीता नाटाणी, सन्तोष जैन, सौभाग्यमल पालीवाल, अनिरुद्ध मीना, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष निक्की राजपूत, आशीष खण्डेलवाल, आदि लोग उपस्थित रहे।
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता प्रदीप नाटाणी




