भानपुरा। महिला के गले से सोने की चेन खींचने वाले दोनों आरोपी गिरफ्त में ।
12 घंटे में 50000 की सोने की चैन बरामद, पकड़े गए बदमाशों से तलवार व नमूना पिस्टल भी बरामद ।

दीपक रुद्रवाल की रिपोर्ट
भानपुरा – बीती रात रविवार 10:15 बजे लखारा गली में अपने घर पर जा रही महिला के गले से एक तोला ₹50000 की कीमत की सोने की चेन खींचकर फरार होने वाले दोनों बदमाश युवकों को पुलिस थाना भानपुरा टीआई कमलेश कुमार सिंगार के नेतृत्व में धर दबोचा गया। टीआई श्री सिंगार ने पत्रकारों को बताया कि लखारा गली निवासी महिला उषा पति प्रमोद सोनी रात को 10 बजे भोजन करने के बाद सर्राफा गली में अपनी बहनों के साथ घूमते हुए अपने घर पर जा रही थी की दो अज्ञात बदमाशों द्वारा महिला द्वारा अपने घर में जाने के दौरान दोनों आरोपियों मैं से एक ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन खींच ली व बोहरा मस्जिद की ओर जाने वाली गलियों में फरार हो गए। जिसकी सूचना पुलिस थाना भानपुरा में की गई। एवं सर्राफा बाजार के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए इस पर सामने आया कि चेन खींचने वाले बदमाश यशवंत उर्फ नाटी पिता मांगीलाल नाथ उम्र 19 वर्ष निवासी नींमथूर गेट भानपुरा एवं पंकज उर्फ आजाद पिता मनोहर बलाई उम्र 24 वर्ष समीपस्थ ग्राम निवासी करमंदी खेड़ा होना प्रतीत हुए इस पर प्रातः सोमवार 28 जून को उन्हें वार्ड नंबर 8 में घेरा गया दोनों आरोपी मारने मरने पर आमादा हुए। पुलिस ने घेरा डालकर आरोपियों को धर दबोचा एवं पुलिस थाना भानपुरा में ले जाकर सख्ती से पूछताछ की गई। दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि लूटी गई सोने की चेन को आधा-आधा चोरी के बाद बांटना चाहते थे। आरोपियों के पास से एक धारदार तलवार एवं एक पिस्टल ननुमा हथियार कीमत ₹2000 बरामद की गई। टीआई श्री सिंगार ने बताया कि इस दौरान नाकाबंदी कर आरोपियों को घेरने में सफलता मिली। आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 302/ 2021 धारा 392 में प्रकरण दर्ज किया गया पूरे मामले को उजागर करने में टीआई सिंगार के साथ एएसआई ममता अलावा, प्रधान आरक्षक सुशील कुमार यादव ,आरक्षक मोतीलाल ,आरक्षक करण गुर्जर एवं अमित तथा वकील दायमा का विशेष योगदान प्राप्त हुआ। आरोपियों से अन्य चोरियों आदि की सघनता से पूछताछ जारी है।


