ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बंगाल में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए :ममता बनर्जी का चुनावी दांव

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है। चुनावी माहौल के बीच पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के बढ़ते दामों को लेकर ममता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ममता सरकार ने आज राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक रुपये की कटौती कर दी है। बंगाल में पेट्रोली की ताजा कीमत 91.78 रुपए थी, जो अब 90.78 हो जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ डीजल 84.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था जो अब 83.56 रुपये होगी। नई कीमतों आधी रात से लागू हो जाएंगी। तेल के बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष और आम जनता केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है।

कुछ दिन पहले ही ममता बनर्जी ने तेल की बढ़ती कीमत को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र चुनाव से कुछ दिन पहले ही कीमतें कम करेगी। हर दिन रसोई गैस और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर रहे हैं। यह चिंता का विषय है। केंद्र सरकार केवल कुछ दिनों के लिए कीमतों को कम करेगी जब चुनाव नजदीक होंगे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close