मध्यप्रदेश
अशोकनगर।बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्ती। सख्ती के बाद भी लोगों द्वारा की जा रही है लापरवाही। बाजार से जुड़ी गलियों को बेरिकेटिंग कर किया बन्द।

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
अशोकनगर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगतार तेजी से बढ़ रहे है । सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू लागकर लोगो से घरों में रहने की अपील की जा रही । पुलिस द्वारा बेबजह बाहर निकलने वालों पर सख्ती भी की जा रही है । इसके बाबजूद भी कुछ लोग लापरवाही करने से बाज नही आ रहे हैं, नगर के कुछ दुकानदार नियमो का उलंघन करते हुए चोरी छिपे व्यवसाय करने में लगे है । जिसके बाद जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए नगर के बाजार से जुड़ी गलियों को बेरिकेटिंग कर आवागमन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है ।


