जनपद पंचायत नईगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेनुआ में आज तक नहीं बनी है शासकीय उचित मूल्य की दुकान

रीवा से निखिल पाठक की रिपोर्ट
रीवा जिले के जनपद पंचायत नईगढ़ी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेनुआ में आज तक शासकीय उचित मूल्य राशन की दुकान नहीं बनीं।चाहे कोई भी मौसम हो सर्दी गर्मी बरसात,खुले आसमान के नीचे बी.पी.एल.कार्डधारी हितग्राहियों को राशन बाँटा जाता है।शासकीय उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैंन रावेन्द्र सिंह से हमारे संवाददाता निखिल पाठक नें जानकारी माँगा कि आखिर क्या कारण है कि आज तक शासकीय राशन दुकान के भवन का निर्माण नहीं हो पाया तो सेल्समैन रावेन्द्र सिंह जो बताया तो चौंकानें बाला मामला सामनें आया।सेल्समैंन रावेन्द्र सिंह नें बताया कि सन् 2011 से आज दिनांक तक मुझे वेतन नहीं मिला।सेल्समैन रावेन्द्र सिंह नें बताया कि राशन दुकान भवन के लिए मैनें सैकड़ों बार समिति प्रबन्धक महोदय,जनपद खाद्य अधिकारी,जिला खाद्य अधिकारी से लिखित और मौखिक निवेदन किया की राशन दुकान भवन का निर्माण कराया जाय ताकि हितग्राहियों को राशन वितरित करनें में कोई असुविधा न हो और राशन भी सुरक्षित ब्यवस्थित रहेगा लेकिन खाद्य विभाग या अन्य किसी भी विभाग के अधिकारी इस बात पर ध्यान नहीं देते सेनुआ गाँव आज भी शासकी उचित मूल्य की दुकान भवन विहीन है।राशन वितरण के बारे में जानकारी देते हुए सेल्समैन रावेन्द्र सिंह नें क्या कहा आइए सुनते हैं……


