रेलवे में बढ़ रहा कोरोना:मंडल के 453 कर्मचारी पॉजिटिव, 26 की मौत, 60 रनिंग स्टाफ भी चपेट में

जिला रतलाम
रिपोर्टर पवन सोलंकी
फेस शील्ड पहन यात्रियों की चेकिंग करता अमला।
कर्मचारियों की सुरक्षा की फिक्र, स्टाफ में कमी करने के साथ हेल्पलाइन व कोविड कंट्रोल टीम बनाई
रेलवे में कोरोना वायरस अब सुपरफास्ट ट्रेन की रफ्तार से फैल रहा है। चौंकाने वाली संख्या मौत की है, इसके अलावा दूसरी लहर में अब तक मंडल के 453 कर्मचारी पॉजिटिव हो चुके हैं। आंकड़े देख हैरान हुए अफसरों ने अब ताबड़तोड़ रेलकर्मियों की सुरक्षा के इंतजाम करना शुरू कर दिया है। हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ कोविड कंट्रोल टीम बना दी गई है। अब कम यात्री संख्या वाली ट्रेनों को धीरे-धीरे करके बंद किया जा रहा है।
मुख्यालय के 25 ड्राइवर और 35 गार्ड भी पॉजिटिव- दूसरी लहर ट्रेन चला रहे रनिंग स्टॉफ को तेजी से चपेट में ले रही है। इसके चलते मंडल मुख्यालय की क्रू लॉबी का काम प्रभावित होने लगा है। हालत यह है कि 265 में से अब तक 25 ड्राइवर और 240 गार्ड में से 35 पॉजिटिव निकल चुके हैं। इसका कारण दूसरे स्टॉफ पर पड़ा है जिन्हें ओवरटाइम या जल्दी ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है



