अपराधमध्यप्रदेश

लिस्टेड गुंडे ने गुर्गों के साथ किया युवक पर हमला पुलिस की पहुच से आरोपी दूर पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से किया वार

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

इंदौर के लिस्टेड बदमाश सादिक़ चंदन वाला के गुर्गों ने एक युवक पर धार दार हथियार से हमला कर घायल कर दिया, जहा एक मामले में गवाह को समझौता करने के लिए दबाव के चलते यह हमला किया गया।
दरअसल मामला शहर के सेंटर कोतवाली थाना क्षेत्र के पत्ती बाजार का है जहा लिस्टेड बदमाश सादिक चंदन वाला और उसके गुर्गों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, घायल उस्मान की शिकायत पर पुलिस ने सादिक चंदन वाला सहित उसके अन्य गुर्गों पर मुकदमा दर्ज किया, बतादें की लिस्टेड बदमाश चंदन वाला पर तकरीबन 45 से भी ज्यादा अपराध दर्ज है, 1 साल पहले उस्मान का शादी चंदन वाले के भतीजे से विवाद हो गया था घटना के बाद फरियादी ने मुकदमा दर्ज किया था , तब से आरोपी फरार चल रहा है। आज गवाह को समझौता करने के दबाव बना रहा था , युवक उस्मान द्वारा विरोध करने पर अपने गुर्गों के साथ मिलकर जमकर युवक की पिटाई की और मौके से फरार हो गए । फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

Related Articles

Back to top button
Close
Close