कोरोना के बीच कृषि वैज्ञानिक ने दी किसानों को सलाह गर्मी की फसलों को बचाने के बताएं उपाय रबी की फसल का भंडारण स्वच्छ तरीके से करे – डॉ खापेडिया

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
गर्मी के मौसम में होने वाली सब्जियों और फसल और रवि की फसल को सुरक्षित रखने के लिए ग्रामीण कृषि सेवा केंद्र के डॉ HL खापेडिया ने इंदौर जिले में मालवा के किसानों को कई तरह की सलाह दी है।
इंदौर जिले में एक तरफ जहां कोरोना महामारी पैर पसार रही है तो वहीं किसानों को उनकी फसल की चिंता है, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के प्रमुख डॉक्टर एच एल कपाड़िया ने रविवार को कहा कि गर्मी का मौसम है ऐसे में किसान भाई सब्जियां और मूंग की फसल लगाते हैं मूंग की फसल के लिए समय समय पर सिंचाई करने की आवश्यकता है ताकि फली और फूल झड़े नहीं, वही डॉक्टर कपाड़िया ने कहा कि यदि सब्जी और मूंग की फसल पर हल्का मच्छर दिखे तो कीटनाशक का छिड़काव करना आवश्यक है साथ ही रवि की फसल को लेकर वह बोले कि फसल को अच्छे से सुखाकर साफ स्वच्छ स्थान पर फसल का भंडारण करें ताकि लंबे समय तक फसल रखी रहे।


