छिंदवाड़ा। पतालेश्वर वार्ड में आयोजित हुआ टीकाकरण केम्प।

तरुण मेहरा की रिपोर्ट
छिंदवाडा – पातालेश्वर वार्ड नंबर 19 में अंबेडकर भवन में वेक्सीन कैंप का आयोजन शहर की कर्मठ समाज सेविका श्रीमती अलका नीरज शुक्ला , संतोषी गजभिये , नीता साहनी , कहकशा खानम , अनिल गजभिये के अथक प्रयासों व शासन प्रशासन के सहयोग से निचली बस्ती क्षेत्र वासियों के लिए वेक्सीनेशन केम्प आयोजित किया गया , इस हेतु 250 वैक्सिनेशन डोज शासन के सहयोग से प्राप्त हुए जो कोविड19 पोटोकाल का पालन करते हुए क्षेत्रवासी को उपलब्ध कराए गए , इस शिविर कार्यक्रम में 80 वर्ष के बुजुर्ग व दिव्यांग बालक / बालिकाओं ने भी अपनी हिस्सेदारी को निभाकर रोगमुक्त भारत अभियान में शामिल होकर महाअभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया | टिकाकरण जागरूकता के आधार नागरिकों में अति उत्साह देखा गया हेतु वेक्सीनेशन केम्प की सफलता और सहयोग हेतु माननीय अनुविभागीय अधिकारी अतुल सिंग जी , सी ई ओ नागेश जी , एडिशनल सर गुप्ता जी , कोर्डिनेटर ममता नामदेव जी , जिला शासन-प्रशासन , स्वास्थ्य विभाग , पुलिस विभाग , नगर निगम , समाजसेवी भाई हरीश साहू , दीपकराज जैन , तरुण सोनी , राहुल जैन , तरुण मेहरा , दिनेश साहू आदि का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ अंत मे आभार व्यक्त किया गया।


