अनूपपुर।खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने स्वयं के व्यय पर अनूपपुर जिले को दी एंबुलेंस सेवा भाजपा करेगी संचालन
मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मंत्री अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने स्वयं के व्यय से अनूपपुर जिले को एक एंबुलेंस की सौगात प्रदान करते हुए इसकी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के परिवार को प्रदान की है

अनूपपुर से दिवाकर विश्वकर्मा की रिपोर्ट
अनूपपुर। एंबुलेंस सेवा उन तमाम पीड़ित मरीजों के संकट की घड़ी में उपलब्ध होगी जो कोरोना संक्रमण से संघर्ष कर रहे हैं इस एंबुलेंस का संचालन भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन में किया जाएगा और जरूरतमंदों को तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा 12 मई 2021 को भोपाल से चलकर अनूपपुर पहुंची एंबुलेंस की विधवत पूजा पाठ करने के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने एंबुलेंस के संचालन और तमाम जिम्मेदारियों की कमान पार्टी के कार्यकर्ताओं को सौंपी है खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भोपाल से अनूपपुर के लिये एक एम्बूलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो आज देर शाम को जिला मुख्यालय अनूपपुर पहुंची जहां पर एंबुलेंस का सामतपुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा पाठ कर सेवा कार्य में उतारा गया। एंबुलेंस को रवाना करते हुए खाद्य मंत्री ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने हेतु सतत रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। ज्ञातव्य है की मंत्री बिसाहूलाल सिंह पूर्व में मध्यप्रदेश शासन की तरफ से एक अलग एंबुलेंस की सेवा प्रदान की है और यह दूसरी एंबुलेंस अपने निजी खर्चे से अनूपपुर जिले को प्रदान करते हुए संकट की इस घड़ी में मरीजों के मदद में काम आए इस उद्देश्य उन्होंने एंबुलेंस को प्रदान किया है भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने एंबुलेंस प्राप्त होने के उपरांत कहा कि मंत्री बिसाहूलाल सिंह मौजूदा स्थिति को देखते हुए सेवा भाव से जो एंबुलेंस से समर्पण किया है निश्चित है मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगी एंबुलेंस भाजपा परिवार के मार्गदर्शन में चलाई जाएगी और जिसे भी आवश्यकता होगी उसे तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रति भाजपा जिला अध्यक्ष ने आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है जो उन्होंने अनूपपुर की जनता को अस्पताल लाने-ले जाने हेतु इस सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस वाहन की व्यवस्था मंत्री ने स्वयं के व्यय पर की है।
एंबुलेंस की पूजा पाठ के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम की उपस्थिति में वरिष्ठ नेता रामदास पुरी, अनूपपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा भाजपा नेता सिद्धार्थ शिव सिंह चंद्रिका द्विवेदी के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।


