मध्यप्रदेश

अशोकनगर।पुलिस जवान रखेंगे जिला अस्पताल पर नजर,  पिछले दिनों संदिग्ध के परिजनों ने किया था हंगामा डॉक्टरों ने की थी सुरक्षा की मांग

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

जिला अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। यहां पुलिस जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। कोविड, आईसीयू से लेकर पूरे कोविड जोन में पुलिस जवान नजर रखेंगे। शुक्रवार को कोविड आइसोलेशन वार्ड में संदिग्ध मौत होने पर मरीज के परिजनों ने हंगामा कर दिया था। वार्ड में नर्स और डॉक्टर पर हमला करने का प्रयास किया गया था। डॉक्टरों और नर्सों को भाग कर अपनी जान बचाना पड़ी थी। मामले में स्टाफ ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को घटना के बारे में बताया था और डॉक्टरों ने ड्यूटी पर आने से मना कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कलेक्टर और एसपी को मामले से अवगत करवाकर पुलिस जवानों की तैनाती की मांग की थी। इसके बाद शनिवार से जिला अस्पताल में एक एसआई सहित 15 पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस जवान दिनभर अस्पताल के मुख्य गेट पर तैनात रहे और केवल मरीजों व ऐसे अटेंडरों जिसने पास आईडी कार्ड था उन्हे की अस्पताल के अन्दर प्रवेश करने दिया गया

Related Articles

Back to top button
Close
Close