
अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
अभी मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है और मानसून आने के पहले ही जो बारिश हुई है उसने अशोकनगर की विकास की पोल खोल कर रख दी है।
बीते दिवस हुई तेज बारिश ने शहर विकास के साथ-साथ प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है ।
तेज बारिश से जहां पुलियांझमाझम भर गई है और सड़कों के ऊपर से पानी बह रहा है वही सड़क में भी कई जगह से उखड़ गई है और उन्हें लंबे चौड़े गड्ढे भी हो गए हैं जिससे दोपहिया वाहनों को तो निकलने में परेशानियों का सामना हो ही रहा है वही पैदल चलने वालों को भी यह पता नहीं रहता कि कहां पर गड्ढा है और कहां पर सड़क।
मोहरी से अशोकनगर के बीच यात्रा करना बहुत मुश्किल है । इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है बारिश पूर्व व्यवस्थाओं की पोल बीते रोज और सोमवार को हुई बारिश ने खोलकर रख दी जहाँ पुलियो और रोडो पर गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से बाहन निकालना मुश्किल हो गया । काले बादल छाए रहे और बूंदबांदी के साथ तेज बारिश हुई ।
यदि समय पर प्रशासन नहीं जीता तो भविष्य में मानसूनी बारिश के दौरान सड़क में बचेंगि ही नहीं


