ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

अशोकनगर जिला अस्पताल में हर रोज मरीज तोड़ रहे दम 24 घंटे में 17 लोगों की मौत

जिला अस्पताल में बडा मौतो का आंकड़ा

जिला अस्पताल में बडा मौतो का आंकड़ा
By Rohit Kumar ojha
अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
अस्पताल में हर रोज मरीज तोड़ रहे दम
24 घंटे में 17 लोगों की मौत
जिला अस्पताल में बडा मौतो का आंकड़ा
अशोकनगर-जिले की अस्पतालों के हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं।बढ़ती मरीजों की संख्या के आगे सिस्टम हांफ रहा है।अस्पताल में बाहर स्ट्रेचर पर लेटा मरीज बेड के अभाव में और वार्ड में भर्ती मरीज ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए तड़प रहे हैं। हालात यह है कि जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटे के दौरान 17 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यानि कि हर घंटे में एक मरीज दम तोड़ रहा है। कोविड प्रभारी डॉ, राजेश जाटव ने बताया कि जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में 233 मरीज भर्ती हैं। जिसमें से 172 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। अस्पताल में गुरुवार शाम से शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक 12 लोगों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिनमें 2 मरीज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती थे, अन्य 10 मृतक भी कोविड सस्पेक्ट माने जा रहे है। वही शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 5 मौते हुई है। इसके बावजूद प्रशासन के अधिकारी अभी तक एसी के कमरों में बैठकर सिर्फ प्लानिंग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close