मध्यप्रदेश

गंधवानी।विधायक एवं पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर झूठे प्रकरण के विरोध में सड़क पर आए कांग्रेसीजन

भाजपा पर लगाए ओछी मानसिकता के साथ कार्य करने की आरोप कांग्रेसियों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

गंधवानी से साजिद शाह की रिपोर्ट 

गंधवानी विधानसभा के विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ झूठे प्रकरण को वापस लेने के लिए प्रदेश भर मे महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन दिए जा रहे है । वही आज विधायक उमंग सिघार के गृह क्षेत्र गंधवानी मे भी आज ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल बरनाला के नेतृत्व मे गंधवानी थाना प्रभारी के द्वारा सैकड़ों कांग्रेसियों के साथमहामहिम राज्यपाल के नाम झूठे प्रकरण को वापस लेने संबंधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा गया है।

आदिवासी युवाओ ने भाजपा सरकार को एक ओछी मानसिकता की राजनीति करते हुए बताया । युवा आदिवासीयो का कहना है । उमंग सिंघार जी एक युवा नेता है जो समय समय पर हम गरीब आदिवासियों की आवाज बनते है । हर समय हर वक्त सरकार से गरीब आदिवासियों के लिए हक कि लङाई लङकर इंसाफ दिलाते है ।

यहां पर बता दें कि एक महिला की आत्महत्या मामले में उक्त मृतिका महिला द्वारा विधायक एवं पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले पर एक सुसाइड नोट छोड़ा गया था।

मृतका सोनिया भारद्वाज ने विधायक उमंग सिंघार के बंगले पर आत्महत्या कर सुसाईट नोट छोङा था।

ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि ओछी मानसिकता वाली भाजपा आज आदिवासियों के नेता के साथ साथ आदिवासी समाज के साथ भी छलावा कर रही है । कोरोना जेसी संक्रमित बिमारी के चलते विधायक उमंग सिंघार जी क्षैत्र मे अपने आदिवासी समाज की सेवा मे जुटे थे सरकार को विधायक जी का जनता के प्रति सेवा भावना रहा नही आया इसी लिए झूठे प्रकरण मे फसाने की साजिश की जा रही ओर भी युवा ओ ने बताया है ये गंधवानी के हर युवा की हर आदिवासी समाज का अपमान है जो विधायक उमंग सिघार की प्रतिष्ठा को धूमिल की जा रही है ।

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close