आज माधव भवन में ओझा समाज समिति द्वारा शपथ ग्रहण एवम सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ

जिसमें सभी समाज बंधुओं ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दे कर कार्यक्रम को सफल बनाया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा जी को पुष्प माला पहना कर दीप प्रज्वलित कर की गई सर्वप्रथम चुनाव समिति द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार ओझा जी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई शपथ समारोह के बाद सभी बाहर से पधारे हुए जिला अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेवियों का शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया तत्पश्चात ओझा समाज समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार ओझा द्वारा चुनाव समिति के सभी सदस्यों का सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इसके पश्चात श्री ओझा समाज समिति के अध्यक्ष श्री काशीराम जी ने अपनी समिति को ओझा समाज समिति में विलय करके अपना त्यागपत्र और आय-व्यय का लेखा-जोखा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सौंप दिया गया ओझा समाज समिति के अध्यक्ष श्री शिवराज सिंह ओझा ने भी अपना त्यागपत्र नवनिर्वाचित अध्यक्ष जी को दिया ओझा समाज समिति के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार ओझा ने दोनों पूर्व अध्यक्षों को अपनी समिति में स्थान दिया और वहां पर उपस्थित सभी समाज बंधुओं का पुष्प वर्षा करके आभार व्यक्त किया
अशोकनगर से रामकुमार ओझा की रिपोर्ट


