आरोन।पुरानी पेंशन योजना हेतु मुख्यमंत्री राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष को किये पोस्टकार्ड प्रेषित

आरोन से दिलीप ओझा की रिपोर्ट

आरोन, न्यू मूवमेंट फाँर ओल्ड पेंशन संघ मध्यप्रदेश के प्रांत अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह तिवारी के आवाहन पर मध्य प्रदेश के समस्त जिलों से पोस्टकार्ड लेखन अभियान संपादित किया जा रहा है जोकि प्रदेश के मुख्यमंत्री महामहिम राज्यपाल एवम विधानसभा अध्यक्ष को प्रेषित किए जा रहे हैं जिसमें मुख्य माँग के अंतर्गत प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को जनवरी 2005 से नियुक्त होने के पूर्व में मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद कर नवीन पेंशन योजना लागू की गई है जिसमें 500 से ₹1000 पेंशन प्राप्त होती है जो कि वृद्धावस्था पेंशन से भी कम है प्रदेश में लगभग 5:30 लाख शासकीय कर्मचारी हैं एवं सभी कर्मचारीयों के द्वारा पोस्टकार्ड प्रेषित कर माननीय से नवीन पेंशन योजना बंद कर पुनः पुरानी पेंशन योजना लागू करने हेतु अनुरोध किया गया है पोस्टकार्ड लेखन व प्रेषित करने हेतु आरोन विकासखंड जिला गुना के सभी विभागों के एनपीएस कर्मचारी उपस्थित हुए जिसमें प्रमुख रुप गुना जिले के ओल्ड पेंशन संघ के पोस्टकार्ड अभियान के प्रभारी अजय शर्मा विकास खंड शिक्षा अधिकारी विनोद रघुवंशी जी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आरोन के प्राचार्य श्री विश्ववीर सिंह रघुवंशी मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम गोपाल साहू राज्य शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष भगवत सिंह नरवरिया एवं तहसील अध्यक्ष घनश्याम शर्मा एवं तहसील कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रपाल चौहान बलराम कुशवाहा जगदीश कुशवाहा नवाब खान पोकन टांडेल मुकेश मालवीय और सुरेंद्र तोमर सुनील भाटी गजराज सिंह वर्मा खेमचंद अहिरवार ताहिर खान मोहन सिंह परिहार अनीता शर्मा श्रीमती अनुराधा कुशवाह आदि सदस्यों के द्वारा अपने अपने पोस्टकार्ड प्रेषित किए गए


