मध्यप्रदेश

इंदौर।महिला ने अस्पताल की 9वी मंजिल से कूदकर दी जान पति की मौत के बाद थी परेशान पुलिस जांच में जुटी

तुकोगंज थाना क्षेत्र के शेल्बी अस्पताल का है मामला इन्दौर शहर में इस तरह की कोरोना काल मे दुसरीं घटना

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

कोरोना से हुई पति की मौत के बाद पत्नी ने इन्दौर के सेल्बी अस्पताल की 9 वी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली । यह शहर में दूसरा मामला है जहा पति की मौत से आहत हुई पत्नी ने जान दी है, इससे पहले बीते दिनों राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक सख्स की कोरोना से हुई मौत के बाद प्रोफेसर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी

घटना तुकोगज थाना क्षेत्र के जंजीरवाला चौराहे के पास बने शेल्बी अस्पताल की है । जहा शनिवार देर शाम को खुशबू पति राहुल जैन ने अस्पताल की 9 वी मंजिल से कूदकर जान देदी, महिला खुशबू के पति राहुल की कोरोना से मौत हुई थी । इसी बात से वह दुखी थी, सम्भवतः आहत होने के कारण उसने यह कदम उठाया।

मामले में तुकोगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ये शहर में दूसरी घटना है इससे पहले भी राजेन्द्र नगर क्षेत्र में डिप्टी रेंजर पति की कोरोना से हुई मौत के बाद प्रोफेसर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close