इंदौर। साँवेर थाना क्षेत्र की एक घटना मे पति से परेशान होकर पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का मामला सामने आया है, जहा साँवेर पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक घटना सांवेर थाना क्षेत्र के लक्षमनखेड़ी गांव की बताई जा रही है जहा एक महिला द्वारा अपने पति की लोहे के पाइप से हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार के दिन की बताई जा रही है जहां आरोपी महिला अपने खुद के पति की इसलिए हत्या कर दी कि उसका पति उसे शराब पीकर आए दिन परेशान करता था और उसे प्रताड़ित करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने उसके पति 50 वर्षीय अजब सिंह की हत्या करने के बाद शव को पीछे वाले कमरे में छुपा दिया। जहां सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।