अपराध

महाकुंभ से मुंगावली लौट रहे परिवार के 23 लोगों से हुई लूट

बदमाशों ने वाहन में की तोड़फोड़, डरा धमकाकर नगदी ले भागे

खुरई से प्रवीण नामदेव की रिपोर्ट

प्रयागराज के कुंभ से लौटकर अपने घर मुगावली जा रही एक ही परिवार के 23 श्रृद्धालुओं के वाहन में तोड़फोड़ कर 6 युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद शहरी थाना पुलिस जांच में जुटी।

सागर जिले के खुरई क्षेत्र में लगातार आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक लूट का मामला फिर सामने आया है। जिसमें प्रयागराज कुंभ से अपने घर मुंगावली लौट रहे, एक  परिवार के 23 लोगों के वाहन में तोड़फोड़ कर लूट की घटना की गई। पीड़ितों ने बताया कि घटना बीते शनिवार रात लगभग 11.00 बजे हुई जब वे खिमलासा रेल्वे गेट निकलकर जा रहे थे तभी दो युवक गाड़ी सामने आकर लटक गये ओर उसे खींचकर बाहर निकलाकर मारपीट करने लगे। बाकी सदस्य जब गाड़ी से नीचे उतरे तो उन बदमाशो ने पास मे छिपे 4 और साथियों को बुला लिया। जिसके बाद पत्थरों से मारपीट कर उसकी सोने की चेन,अंगूठी उसकी पत्नि के पर्स से 35 हजार और बहिन के पर्स से 15 हजार रुपये लूट लिये। जिसके बाद गाड़ी में पत्थरों से तोड़फोड़ की और भागते समय गाड़ी की चाबी निकालकर ले गये। रात में डायल 100 को सूचना दी जिसके बाद डायल 100 ने आकर घटना की जानकारी ली लेकिन पुलिस सुबह 10 बजे पहुंची।

 

Robbery cash
लूट होने के बाद परिवार के सदस्य
  1. लूट होने के बाद परिवार के पीड़ित लोग ..
Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close