ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा । डेंगू नियंत्रण कार्य के अंतर्गत सर्वे के दौरान 52 घरों में लार्वा का नष्टीकरण ।

छिंदवाड़ा से तरुण मेहरा की रिपोर्ट

डेंगू नियंत्रण कार्य के अंतर्गत सर्वे के दौरान  52 घरों में लार्वा का नष्टीकरण

डेंगू नियंत्रण कार्य के अंतर्गत सर्वे के दौरान 52 घरों में लार्वा का नष्टीकरण

छिंदवाड़ा –  कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया शाखा द्वारा डेंगू नियंत्रण कार्य के लिये सर्विलेंस लार्वा नष्टीकरण का कार्य किया जा रहा है तथा 10 सर्वे दलों द्वारा रेल्वे कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, एन.आई.आई.टी. सिवनी रोड, शक्कर मिल चांद रोड, बरारीपुरा और शिव नगर क्षेत्र में 453 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान 52 घरों में लार्वा पॉजिटिव पाये गये जिनका नष्टीकरण किया गया । जिले में अभी तक 21 हजार 298 घरों का सर्वे किया जा चुका है जिसमें से 3 हजार 391 घरों में लार्वा का नष्टीकरण किया गया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया ने बताया कि जिले में 27 सितंबर को शाम 5:30 बजे तक 930 डेंगू की एलाईजा जांच की जा चुकी है तथा डेंगू एलाइजा टेस्ट में 196 मरीज पॉजिटिव और 734 मरीज नेगेटिव पाये गये हैं एवं अभी तक डेंगू के 196 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । उन्होंने बताया‍ कि आज 27 डेंगू एलाइजा की जांच की गई जिसमें 5 पॉजिटिव और 22 नेगेटिव केस पाये गये । उन्होंने बताया कि डेंगू बुखार फैलाने वाला एडिज मच्छर साफ एकत्रित जल में पनपता है तथा डेंगू के नियंत्रण व रोकथाम में जन समुदाय की सहभागिता की अत्यंत आवश्यकता होती है । उन्होंने जन समुदाय से अपील की है कि लार्वा नष्टीकरण और प्रचार-प्रसार के लिये आये हुये स्वास्थ्य कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करें । साथ ही अपने घरों में रखे गमले, कूलर, टंकियों, सीमेंट टाकों, प्लास्टिक ड्रम आदि का पानी प्रति सप्ताह खाली कर रगड़कर साफ करके ही पुन: उपयोग करें तथा छत पर रखे टूटे फूटे बर्तनों, टायरों आदि को उचित प्रकार से घरों में रखें ताकि उनमें बारिश का पानी जमा नहीं हो ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close