कहीं मरीजों तो कहीं कोरोना योद्धाओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे विधायक नपा कर्मियों के साथ शहर में कराया सैनिटाइज का छिडक़ाव आपदा के समय स्वयं आगे आकर अपने हाथों से कर रहे हैं लोगों की सेवा

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
वैश्विक महामारी के दौरान जिले के विधायक जजपाल सिंह जज्जी जनता के बीच जाकर अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। जब कोरोना से पीडि़त मरीजों को उत्साह की जरूरत होती है तो उनका हौसला बढ़ाने कोविड सेंटर पहुंचकर उनके बीच गीत गाकर उनका उत्साह बढ़ाते हैं, तो वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर वैक्सीनेशन में लगे कोरोना योद्धाओं का उत्साह बढ़ाते हैं बीती रात शहर के सरकारी अस्पताल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल में बने कोविड सेंटर में पहुंचकर पीडि़त मरीजों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वयं गाना गाकर सुनाया। साथ ही उनके हालचाल जाने। इसी तरह सोमवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजार में निकल कर स्वयं अपने हाथों से बंद दुकानों के बाहर, जिला चिकित्सालय में तथा शहर के मुख्य बाजार, सुभाषगंज, जिला अस्पताल में नपा कर्मियों के साथ सैनिटाइजर का छिडक़ाव किया।
टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे विधायक:
सुभाष गंज रामलीला मंच पर कोरोना महामारी से बचाव के लिए 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है इस दौरान विधायक वहां पहुंचे और वैक्सीनेशन के कार्य में लगी महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग की एएनएम आदि से जानकारी ली साथ ही लोगों से अपील की कि वह इस महामारी से सुरक्षा के लिए टीके अवश्य लगवाएं साथ ही प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए मुंह पर मास्क लगाएं एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने घरों पर रहे। सैनिटाइजर का उपयोग करें।


