मध्यप्रदेश
जुन्नारदेव(छिंदवाड़ा)30सुदूर गांव के समाज सेवकों ने याद किया महारानी दुर्गावती को।।
सभी समाज सेवको ने लिया निरंतर निस्वार्थ जनसेवा का संकल्प।।

जुन्नारदेव से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट
जुन्नारदेव :- आज स्थानीय विवेकानंद बालक छात्रवास में ग्रामीण सुदूर क्षेत्रों के करीबन 30 से अधिक गांव से आए एकल अभियान के आचार्य और अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं द्वारा रानी दुर्गावती को याद करते हुए उनका बलिदान दिवस मनाया गया।।
जहाँ उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वयं वेक्सीन लगवाने और गांव गॉव में घर घर जाकर वेक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर जन जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।।
इस मौके पर वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी अचारियों को हरि सब्जियों के बीज वितरित किए गए।।
इस अवसर पर छात्रवास अधीक्षक सतीश उईके विस्तारक कमलेश टेकाम संच प्रमुख विनोद नवरेती उपस्थित थे।।


