शराब के नशे में टल्ली होकर बाइक चलाना पड़ा महंगा बाइक चालक ने मारुति को पीछे से मारी टक्कर ।

बाइक और मारुति कार की टक्कर बाइक सवार गंभीर घायल।
बाइक चालक जिला चिकित्सालय रेफर।
देवरी नगर के मुख्य मार्ग की घटना।
देवरी में शुक्रवार हाट बाजार के दिन एक बाइक चालक को शराब के नशे में टल्ली होकर बाइक चलाना उस वक्त भारी पड़ गया जब वह देवरी नगर के मुख्य मार्ग से होकर बस स्टैंड की ओर जा रहा था। और आगे चल रही मारुति कार में पीछे से टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी अनुसार देवरी थाना के समीप दीर्घा मेडिकल के पास मुख्य मार्ग पर सागर की ओर से आ रही मारुति कार बस स्टैंड की ओर जा रही थी। तभी पीछे से चल रही मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति ने मारुति कार को पीछे से ठोक दिया टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि बाइक के पर खच्चे उड़ गए।वहीँ बाइक चालक के सिर में गंभीर चोटें होना बताया जा रहा है। और मारुति कार पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई। उक्त घटना में टीवीएस स्टार सिटी बाइक क्रमांक mp15 एम. आर 4731 के चालक संदीप पिता बबलू ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी डोमा जैतपुर अपने साले हल्ले ठाकुर ग्राम पड़रई बुजुर्ग देवरी निवासी के साथ नशे की हालत में धुत होकर तेज रफ्तार में जाते हुए मारुति क्रूज़ कंपनी कार क्रमांक एमपी 15 सीए 3262 को पीछे से टक्कर मार दी हादसा उस वक्त हुआ जब कार चालक ने स्पीड ब्रेकर पर अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी की हुई थी उसी वक्त पीछे से बाइक आकर टकरा गई हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । सर एवं हाथ पैर में गंभीर चोटें होने के कारण देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है


