अपराधताजा ख़बरें

कैमरा कला से बरोठा तक गुणवत्ता हीन घटिया डामरीकरण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की ठेकेदार उड़ा रहे धज्जियां

दबंग ठेकेदार और अधिकारियों की सांठगांठ से बेखौफ होकर ऐस्टीमेट के तहत नहीं हो रहा सड़क निर्माण कार्य

दिनांक-4-6-2021
लोकेशन-सबलगढ

संवाददाता- रवि शिवहरे

सबलगढ़ की ग्राम पंचायत कैमरा कला से बरोठा तक के बीच का रोड जिस पर पूर्व मैं 5 साल पूर्व सड़क का निर्माण कार्य हुआ था वह पूरी तरह से खुद चुका था उसकी मरम्मत के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत शासन से लाखों रुपए की राशि विभाग को प्राप्त हुई है इसी राशि से ठेकेदार मुनेंद्र सिकरवार के द्वारा सड़क का निर्माण कार्य बेहद घटिया एस्टीमेट के तहत ना होकर 20 एमएम से भी कम डामरीकरण किया जा रहा है जो घटिया और गुणवत्ता हीन है जब यह डामरीकरण डाला जा रहा था वहां उपस्थित ग्रामीण जनों ने जब उसे देखा और हाथ से उसको टटोला तो डामरीकरण हाथ में आ गया और नीचे की सड़क दिखने लगी उक्त कार्य दिनांक 19 -5- 21 को प्रारंभ किया गया था उससे पहले सड़क पर न तो गिट्टी डाली नाही मरम डालकर और ना ही गड्ढे भर कर उस पर रोलर चलाया गया जबकि दोनों ओर बरसात का पानी भरा हुआ था सड़क के दोनों ओर की साइड भी ठेकेदार द्वारा नहीं भरी गई 2 दिन बाद ही सड़क से गिट्टी डामरीकरण निकल चुका था उक्त डामरीकरण मशीनों से लेवल ना मिलाते हुए लेबर के द्वारा किया गया है जो कहीं ज्यादा कहीं कम है दोनों और की साइडों नहीं भरी हुई है जबकि दोनों और गड्ढे पड़े हुए हैं जबकि इस पर भी रोलर नहीं चलाया गया है उसी से डामरीकरण रोड से निकल रहा है उसी डामरीकरण पर पूर्व की खुदी हुई रोड पर ही डाल दिया गया है उस पर भी हल्का-फुल्का डामरीकरण बिना मशीनों के हाथ से किया गया है जो सड़क पर बिखरा पड़ा है घटिया निर्माण को लेकर बरोठा पंचायत के धर्मेंद्र रावत रवि योगेश उपेंद्र सिंह रावत चरन सिंह लोकेश रघुनंदन महेश बनेश जैना ऋषिकेश जगदीश फोटो लाल आदि सैकड़ों ग्रामीण जनों ने अनुविभागीय अधिकारी सबलगढ़ को घटिया निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा कराए जाने के संबंध में 20-5-21 को अवगत कराने के बाद भी संबंधित अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण स्थल पर अधिकारी नहीं पहुंचने के कारण ग्राम वासियों में आक्रोश है और उन्होंने कहा है के हमारा गांव विधानसभा क्षेत्र की अंतिम सीमा मैं लगा हुआ बेहड का गांव है यदि डामरीकरण सही नहीं हुआ तो वही पुराना ढर्रा निकलने के लिए रास्ता बंद हो जाएगा वर्तमान डामरीकरण बरसात में बह जाएगा और वही पुरानी सड़क का रोना पड़ेगा
ग्रामीण जनों का कहना के प्रधानमंत्री सड़क योजना के सड़क कार्य को गुणवत्ता अनुसार डामरीकरण डालकर बनाया जाए जिससे ग्राम वासियों को आने-जाने की सुविधा हो सके

Related Articles

Back to top button
Close
Close