ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
कैलारस। अपने ग्राम को कोरोना मुक्त ग्राम बनाये वेक्सीन अवश्य लगवाये विधायक रजौधा ने ग्रामीणों से की अपील।

गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट
ग्राम पंचायत (किसरोली) रांकरा में भारतीय जनता पार्टी मण्डल पहाड़गढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से जौरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सूबेदार सिंह रजौधा जी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत धाकड़ ने की। बैठक को रजौधा द्वारा संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी,मण्डल पहाड़गढ़ द्वारा कोरोना से बचाव हेतु चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत आज टीकाकरण कराने हेतु आग्रह किया। साथ ही मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, नियमित रूप से साबुन द्वारा हांथ धोने, तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के साथ ही अठारह वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। बैठक को मंडल अध्यक्ष हेमंत धाकड़ ने भी संबोधित किया।


