Uncategorizedताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कैलारस| (मुरैना)|अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए। अशोक तिवारी माकपा|नगर में अघोषित और अनिश्चित विद्युत कटौती के चलते नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है।

गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट|

सभी कारोबार व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। बिजली कंपनी द्वारा बिना बताएं कभी भी अनिश्चत और अघोषित रूप से बिजली कटौती कर दी जाती है। गत दिनों बिजली बिना किसी सूचना के बंद कर दी गई।सारी रात महिला, बच्चे, बुजुर्ग सभी बिजली नहीं होने से बुरी तरह परेशान होते रहे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज सचिव मंडल सदस्य अशोक तिवारी तथा जिला सचिव गयाराम सिंह धाकड़ ने कहा है कि बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी इस समस्या का तत्काल समाधान करें। जिससे नागरिकों को होने वाली अनावश्यक परेशानियों से बचाया जा सके। इसके अलावा माकपा नेता द्वय ने मांग की है कि नगर वासियों को भेजे जा रहे अवैध बिलों पर भी रोक लगाई जाए। इसके अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बिजली का कंपनीकरण कर उसके निजीकरण की दिशा में की जा रही कार्यवाही यों को तत्काल रोकने की मांग भी की है। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार की कटु आलोचना की है। पार्टी का कहना है कि यदि बिजली का निजीकरण किया गया तो आम नागरिकों को बिजली मिलना ही मुश्किल हो जायेगी। साथ ही उन्होंने बिजली कंपनी के निजीकरण व अन्य परेशानियों के खिलाफ जनता को आगे आने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close