खड़ी फसल में लगी आग लगातार किसानों पर कोई न कोई आफत अलग अलग रूप लेकर गिर रही हैं, कही ओलाबेष्टि , तुसार, ओर कही आग

नरयावाली से मनोज राय की रिपोर्ट
लगातार किसानों पर कोई न कोई आफत अलग अलग रूप लेकर गिर रही हैं, कही ओलाबेष्टि , तुसार, ओर कही आग। जैसे तैसे साल भर की फसल का इंतजार किसान कर रहे थे वही ग्राम बसिया भांसा के किसानो के खेतों में अज्ञात कारणों से किसान संजय रावत ,दरयाव विश्वकर्मा, जस्सू ठाकुर नरयावली , विजय विश्वकर्मा की 10 एकड़ की फसल जलकर खाक हो गई । वही इस संम्बंध मैं क्षेत्र के विधायक प्रदीप लारिया से बात की तो उन्होंने कहाँ की हम ओर हमारी सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी है अतः जिन किसानों के खेतो मैं आग लगी है प्रशासन से हर संभव मदद दिलाई जायेगी । वही जिन लोगो के खेतों मैं आग लगी उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खेत का सर्वे कर हम लोगो को उच्चित मुआवजा दिया जाए क्योंकि ये हमारी साल भर की मेहनत थी और हम लोग इसी के सहारे अपना जीवन यापन करते है ।


