खातेगांव। विधायक आशीष शर्मा की उपस्थिति में किसान मोर्चा खातेगांव हेल्पडेस्क का शुभारंभ हुआ

रिपोर्टर=संतोष कुमार धनगर
खातेगांव। इस महामारी संकट के दौर में शासकीय अस्पतालों पर कोरोना मरीज एवं अन्य बीमारियों के मरीज जो अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं, और उन्हें यदि शासकीय अस्पतालों में किसी प्रकार की परेशानी एवं दिक्कत आती है तो उनकी समस्या का तुरंत हल करने के लिए किसान मोर्चा का कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित मिलेगा । आमजन की मदद करने के लिए भारती जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चोधरी के नेतृत्व में खातेगांव विधानसभा में भी किसान मोर्चा हेल्प डेस्क आयोजन के माध्यम से मदद के लिए तत्पर है । उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्प डेस्क के शुभारंभ अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने व्यक्त किए ।
इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत मीणा , जिला महामंत्री अखिलेश खोजा,भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल, नेमावर मंडल अध्यक्ष अर्जुन पटेल, हरिप्रसाद करवाड़ा, इंदू जाट, पवन टाडा, पूर्व पार्षद प्रदीप साहू ,देवीलाल खिलेरी सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे । इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अखिलेश खोजा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के निर्देश अनुसार प्रदेश के प्रत्येक जिलों में किसान मोर्चा के माध्यम से हेल्प डेक्स कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को सहायता पहुंचाने के लिए आज से. हेल्प डेस्क का शुभारंभ विधायक आशीष शर्मा की उपस्थिति में किया गया । हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को वैक्सीन में समस्या, ऑक्सीजन मिलने मे समस्या ,दवाई गोली मिलने मे समस्या आने पर तुरंत मदद की जायेगी । घर घर जाकर कोरोना क्लिप गिर के माध्यम से भी लोगों को प्रेरित करना यह हमारे प्रदेश अध्यक्ष का आह्वान है हेल्प डेस्क कार्यक्रम के दौरान टीम गिलोय दादाजी सेवा भक्त मंडल ने भी किसान मोर्चा के माध्यम से अस्पताल में पहुंचने वाले आमजन को औषधि गिलोय का वितरण विधायक शर्मा के हाथों से कराया । औषधि गिलोय वर्तमान समय में बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही है, गिलोय का काढ़ा एवं किसी भी रूप में गिलोय का सेवन करने से शरीर में एनर्जी का संचार होता है l


