मध्यप्रदेश
खुरई सागर रोड पर सिलोधा गांव के पास एक कार पलटने से उसमें सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गये

दिनांक 27 फरवरी
खुरई सागर नेषनल हाईवे पर सिलोधा गांव के पास एक कार पलट गई जिससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गये जिनमें से दो की हालत गंभीर है। एक तो पहले से ही कार सवार घायल थे उपर से कार एक्सीडेंट में उनकी हालत बहुत नाजुक हो गई। दरअसल ओरछा निवासी 50 वर्षीय हरि कुषवाहा छत से गिर गये थे। हड्डियों को जोड़ने की दवाई लेने वह अपने परिचितों के साथ विदिषा जिले के पठारी गांव जा रहे थे। चष्मदीदों ने बताया कि सागर की ओर जा रहे ट्रक ने कट मार दिया जिससे बचने के लिये कार सवार ने जैसे ही कार को बचाने का प्रयास किय सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। घायल कार चालक ने बताया कि वह अपने परिचितों को लेकर पठारी जा रहे थे ट्रक लापरवाही से चलाकर कट मारते हुये चला गया बचाने के चक्कर में कार पलट गई।
ब्यूरो रिपोर्ट दिवाकर न्यूज खुरई।


