गढ़ाकोटा में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल कोरोना से हमे साबधान रहना होगा

गढाकोटा से रवि सोनी की रिपोर्ट
गढाकोटा – रविवार के दिन केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल गढाकोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गढाकोटा पहुंच जहां उन्होने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और इस दान से एक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को नई जिंदगी प्रदान करता है रक्तदान से किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है उन्होंने कहा कि हमें अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए जिससे जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता हो सके ।उन्होंने कहा कि कोरोना से हमे साबधान रहना होगा और समस्त गाइडलाइन का पालन करे।अनलॉक होने के पश्चात भी हमें कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना होगा जिससे कोरोना संक्रमण द्वारा ना फैल सके।उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन माह हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होंगे और इसी समय को हम जागरूकता के साथ निकाले तो हम कोरोना संक्रमण से बच सकेंगे।
उक्त विचार केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने गढ़ाकोटा में
मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं चिकित्सा महाविद्यालय जिला चिकित्सालय सागर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर मैं व्यक्त किए । इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.आई.एस ठाकुर,एसडीएम रहली जितेंद्र पटेल,तहशीलदार कुलदीप पारासर,मुख्य नगर पालिका अधिकारी जगदीश तिवारी,वीएमओ डॉ सुयश सिंघई,डॉ विकास राज,अमित चौधरी सांसद प्रतिनिधि,सहकार्यक्रम प्रभारी
ललित सेन,जगमोहन लोधी सासंद प्रतिनिधि शाहपुर,कार्यक्रम प्रभारी दुर्गेश नायक,ताहर सिंह जिला उपाध्यक्ष,जाहर सिंह लोधी,राजेंद्र गुप्ता,बंसत यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष
,शुभम सोनी,नीलेश कोरी,भुजबल दाऊ रहली,शुभम सैनी मौजूद थे।
सासंद प्रतिनिधि अमित चौधरी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने गढ़ाकोटा,देवरी,बंडा मे ऑक्सीजन फैलो मीटर एवं ऑक्सी मीटर भी स्वास्थ्य विभाग को सौंपे।


