जतारा-आदिवासीयों को मिले जंगल की जमीन पर वन अधिकार पत्र – हरिशंकर खटीक

बॉबी दुबे की रिपोर्ट
आदिवासीयों को मिले जंगल की जमीन पर वन अधिकार पत्र : हरिशंकर खटीक
जतारा। आदिवासी परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की मंशा के अनुसार वन अधिकार पत्र वितरण किए गए हैं। ताकि वह जंगल की जमीन पर मालिक बनकर खेती करेंगे और आत्मनिर्भर बनेगी अब उनको भटकना नहीं पड़ेगा सरकार के द्धारा उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए जमीन पर पट्टे दिए गए हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक व जतारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिमरा खुर्द में वन अधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम के द्धारा लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कहीं है। तथा उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासियों की समस्या को हल करने और वन अधिकार पट्टा वितरण करने के लिए बीते साल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आना था लेकिन किन्हीं कारणों से कार्यक्रम स्थगित हो गया था जिसको लेकर बीते रोज जतारा एस डी एम को ज्ञापन सौंपा आदिवासी परिवार के लोगों ने सौंपा था और प्रशासन के सामने अपनी बात रखी थी जिसको भी गंभीरता से लिया और उन्होंने कहा कि आज ग्राम वासियों को उनका किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी कहां की विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देगे। खटीक यह भी कहा कि आदिवासी परिवार के लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। जंगल की जमीन पर जो मालखान हक पट्टा मिला है उस पर मेहनत कर मनपसंद की खेती का फसलों को तैयार करें और अपने बच्चों को शिक्षित करें बच्चों को शिक्षित कराने में कोई कमी ना छोड़े जिससे आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सकें तथा उन्होंने यह भी कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिलेगा । इसी क्रम में कलेक्टर टीकमगढ़ सुभाष कुमार द्वेदी ने कहा है। कि सरकार की मंशा के अनुसार वन अधिकार पत्र आदिवासी परिवार के लोगों को दिए गए हैं। इस जमीन पर खेती कर और अपने बच्चों को भी शिक्षित कराएं तथा उन्होंने यह भी कहा आदिवासी परिवार एवं जिले के सिमरा खुर्द पहुंचकर चैन पारा मोहल्ला ग्राम पहुंच कर आज 34 आदिवासि को बन अधिकार के तहत दिए गए पट्टे


