अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

गढ़ाकोटा। हत्या के 06 आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार

रिर्पोटर – रवि सोनी

गढ़ाकोटा। 20 जून की रात करीब 10:00 बजे ग्राम छुल्ला थाना गढ़ाकोटा से डायल 100 पर इवेंट प्राप्त हुआ कि ग्राम में लड़ाई झगड़ा हुआ है व एक व्यक्ति मदन पिता प्यारेलाल कुर्मी उम्र 40 साल निवासी छुल्ला के सिर में गंभीर चोटे है जो सूचना प्राप्त होने पर तत्काल डायल 100 ग्राम छुल्ला पहुंची जहां रोड किनारे ट्रैक्टर पर मदन कुर्मी घायल अवस्था में मिला जिसके सर से खून बह रहा था जिसे तत्काल गढ़ाकोटा अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया जो अस्पताल में ही फरियादी प्यारेलाल पिता शालक राम कुर्मी उम्र 60 निवासी छुलला ने रिपोर्ट लेख कराई कि आरोपी जुगल कुर्मी , राजेश कुर्मी, महेंद्र कुर्मी, संदीप कुर्मी, परमलाल कुर्मी, जित्तू उर्फ जितेंद्र कुर्मी सभी निवासी छुल्ला ने इसके लड़के मदन कुर्मी के साथ बखरनी के पैसे के विवाद पर से जान से मारने की नीयत से मारपीट किया सिर मे फावड़े व लोहे की रोड मारी है जो सिर में गंभीर चोट आने से मृत्यु हो गई । जो आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण 211/21 धारा 302 34 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अपराध गंभीर प्रकृति का होने से आरोपियों की तलाश में अलग अलग टीम तैयार की जाकर रवाना की गया जो आज दिनांक 22/6/2021 को सभी आरोपियों को ग्राम छुलला से गिरफ्तार किया गया एवम् आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार फावड़े व लोहे की राड जब्त की गई एवम् आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहा से जेल वारंट बनने पर उप जेल रहली दाखिल किया गया।

कार्यवाही में विशेष योगदान

उप निरीक्षक सुमित शर्मा थाना प्रभारी गढ़ाकोटा ,उप निरीक्षक रूपकिशोर जोरम, उप निरीक्षक आशीष कुमरे , कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सचिन गुप्ता, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक शैलेंद्र पांडे, आरक्षक आदित्य राय , आरक्षक संजय जोनवार ,आरक्षक राजेंद्र सेन, आरक्षक मनीष रोहित का रहा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close