Uncategorized

जावरा। खुदे हुए 6 माह बीते लेकिन काम अधूरा ही पड़ा हुआ है, पहली बारिश में हुई परेशानी”

"किसान केसे जाएंगे अपने खेतो तक बुवाई करने के लिए.....

जावरा से नागेश्वर धाकड की रिपोर्ट

,गांव बरबोदना से भूतेड़ा फंटे तक 18 किमी रोड़ बनना है,रोड़ खोदी 6 माह बीत चुके लेकिन रोड़ कम्पनी की लापरवाही के कारण रोड़ का अधूरा ही छोडा हुआ है, काम बंद होने के कारण पहली बारिश में हुई परेशानी,, ग्रामीण~ वीरेंद्र नायमा, लोकेंद्रसीह राठौड़, कैलाश अटोलिया,धर्मेन्द्र जाट, ने बताया रोड़ कम्पनी ने डोडीयाना, उपलाई, गांव में मुख्य मार्ग खोदने से रविवार की शाम तेज बारिश होने कई लोगो के घरों में पानी घुसा ,
और रोड़ खोदकर उसपर पीली मिट्टी से भराव करके अधूरा छोड़ देने से मार्ग पर कीचड़ पसर गया और लोगो को पैदल चलने में भी दिक्कत हुई, अब चिंता का विषय यह है कि, बोवनी होने के बाद किसान अपने खेतों तक ट्रेक्टर लेकर बोवनी करने केसे जाएंगे,
इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग जुड़े हुवे है, ग्रामीणों को मंडी तक अनाज लेकर जाने ले जाने में परेशानी होगी, मार्ग से केरवासा,
डोडीयाना,रूगनाथ गड़, उदियाखेडी, बामनखेडी, अपलई,सहित एक दर्जन गांवों के ग्रामीण जुड़े हुवे है, रोड़ कम्पनी की लापरवाही खासकर किसानों के परेशानी का सबब बनी हुई है,
अपलई में गायत्री मंदिर के समीप नई पुलिया बनाने के लिए गड्डा खोदे हुवे कई माह बीतने के बाद भी पुलिया का निर्माण पूरा नहीं कर पाए~ अभी हाल ही में पांच दिन पहले पुलिया निर्माण का काम शुरू किया ही था और, सिर्फ दो दिन ही चला काम और फिर से बंद हो गया,
——-

विधायक~ मनोज चावला, ने उपलाई में अधूरी पड़ी पुलिया का निरीक्षण कर रोड़ कम्पनी के लोगो से जल्दी काम पूरा करने की बात कही थी,लेकिन विधायक जी की भी किसी ने नहीं सुनी,,
गांव के मुखिया सरपंच की केसे सुनेंगे…..
~~ग्रामीणों का कहना है कि पहली बारिश में मार्ग पर कीचड़ पसर गया,पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है, अभी तो रोड़ बनेगा नहीं , क्यों ना जिम्मेदार रोड़ पर गिट्टी बिछा दे ताकि किसानों को गांव से खेत तक, बोवनी के समय खेत तक जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी,,
———–

विधायक~ मनोज चावला,ने बताया मैने रोड़ कम्पनी के ठेकेदार को मार्ग का कार्य जल्दी पूरा करने के लिए कहा है, हालांकि इनकी लापरवाही के कारण रोड़ का काम बारिश के पहले पूरा होना नहीं है,फिर भी इनसे मार्ग पर गिट्टी डालने के लिए बात करूंगा,
———
ग्राम पंचायत प्रधान~ दिनेश नायमा,ने बताया रोड़ कम्पनी को रोड़ नहीं बनाना था,इतने दिनों पहले गांव में स्थित सिसी मार्ग को नहीं खोदना थां, बारिश में लोगो के घरों में बारिश का पानी घूसेगा उसका जिम्मेदार कोन होगा, और अधूरे पड़े मार्ग व पुलिया निर्माण कार्य जल्दी पूरा करने के लिए कई बार अवगत करवा चुके हैं, कछुआ चाल की वजह से ग्रामीणों के दिक्कत होगी,

Related Articles

Back to top button
Close
Close