मध्यप्रदेश

जावरा-8 लेन मार्ग के अंडर ब्रिज के नीचे,लोगो के लिए सुविधा की जगह दुविधा बनने लगे हैं,

जावरा से नागेश्वर धाकड की रिपोर्ट

पहली बारिश में ही ब्रिज के नीचे घुटने तक पानी एकत्रित होने से खेत से घर जाने में रास्ता बदलकर जाना पड़ा,यही हाल रहा तो पूरी बारिश में होगी दिक्कत,खासकर किसान खेत तक बोवनी करने के लिए केसे जाएंगे,

भूतेडा के किसान प्रभुलाल पाटीदार, नागेश्वर पाटीदार, ने बताया रविवार की शाम को तेज बारिश होने से गांव के समीप बरखेड़ी गांव जाने वाले रास्ते पर बने हुवे अंडर ब्रिज के नीचे घुटने तक पानी एकत्रित हो गया था, और इसी अंडर ब्रिज के नीचे होकर भूतेडा के करीब २० किसान अपने खेतों तक जाते हैं, रोड़ कम्पनी ने पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीणों परेशानी होगी,
~ हालाकि सोमवार सुबह करीब ११ बजे रोड़ कम्पनी के ज़िम्मेदारो ने जेसीबी से चेरी करके पानी निकासी की व्यवस्था की है, लेकिन ब्रिज के नीचे सब पानी नहीं निकलने से फिर परेशानी होगी,
——–
रोड़ (जिआर)कम्पनी के सीनियर संदीप रोहनकर ~ ने बताया जेसीबी से चेरी करके पानी निकासी करवा दी है, और ब्रिज के नीचे गिट्टी डलवाकर ऊंचा करवा देंगे ताकि दोबारा पानी एकत्रित नहीं होगा,और लोगो को परेशानी नहीं होगी,

Related Articles

Back to top button
Close
Close