मध्यप्रदेश

जिले में इवेंट एसोसिएशन जैसे डीजे बग्गी कैटरिंग टेंट वाले मालिकों व्यापारियों एवं उन पर काम करने वाले ऑपरेटरों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया

अशोकनगर  से रामकुमार ओझा की रिपोर्ट 

जिले में इवेंट एसोसिएशन जैसे डीजे बग्गी कैटरिंग टेंट वाले मालिकों व्यापारियों एवं उन पर काम करने वाले ऑपरेटरों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने बताया बीकि पिछले वर्ष लॉकडाउन लग जाने के कारण हम अपना काम धंधा ठीक तरह से नहीं कर पाए जिससे हम लोगों को बहुत नुकसान हुआ था पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऐसा कुछ ना हो इसलिए हम लोग काम से पहले प्रशासन को अवगत कराना चाहते हैं कि व्यापारी लोगों को डी जे टेंट एवं गार्डन संचालकों को रियायती छूट दी जाए जिससे कि वे अपने परिवार को सुचारू रूप से चला सकें
उन्होंने ज्ञापन में बताया कि प्रशासन से अनुरोध है कि टेंट साउंड कैटरिंग हलवाई लाइट फ्लोर बेड के व्यापारियों को आने वाले सीजन के लिए शासन की गाइड लाइन के अनुरूप 300 से 500 तक की संख्या की अनुमति दें जिससे व्यापारी अपना व्यापार सुचारू रूप से चला सके शुक्रवार शाम 6:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक लगने वाला कोरोना लॉकडाउन के दौरान आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए परमिशन देने की कृपा करें
व्यापारियों से जुड़े कर्मचारियों की वेतन की समस्या भी आ चुकी है उनके परिवारों के सामने भी आर्थिक संकट है सभी व्यापारी पर बैंक लोन गोदाम किराया कर्मचारी वेतन देने के लिए असमर्थ हैं व्यापारियों द्वारा बताया गया है कि अगर ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन ने ज्ञापन के प्रति संज्ञान नहीं लिया गया है तो व्यापारी आत्महत्या या स्वयं की गिरफ्तारी जैसे कार्य करेंगे जिस के संबंध में उन्होंने आज जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया और सभी व्यापारियों द्वारा बताया गया कि हम कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए व्यापार को सुचारू रूप से चलाएंगे जिसमें टेंट एसोसिएशन गार्डन एसोसिएशन एवं हलवाई एसोसिएशन से जगदीश साहू बैंड एसोसिएशन से नौसद खान क्रॉकरी एसोसिएशन डी जे एसोसिएशन से आनंद साहू रामकुमार लोधी धर्मेंद्र पटेल सत्येंद्र चंदेल भूपेंद्र शर्मा शिव प्रताप यादव नीलेश कुशवाहा एवं दीपक शर्मा एवम प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हमें रियायती छूट देकर व्यापार करने के लिए अनुमति दी जाए

Related Articles

Back to top button
Close
Close