ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा) – गहरे पानी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से एक युवक की हुई मौत।

गोताखोरों की मदद से पुलिस लगी पानी में शव को ढ़ूंढने

जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा) से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट

गहरे पानी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से एक युवक की हुई मौत, गोताखोरों की मदद से पुलिस शव को पानी में  ढ़ूंढने लगी

 

जुन्नारदेव/ गुढ़ीअम्बाड़ा – युवक के डूबने की जानकारी लगते ही जुन्नारदेव एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे,जुन्नारदेव तहसीलदार रेखा देशमुख,परासिया तहसीलदार कमलेशराम नीरज, एसडीओपी एस के सिंह ,थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी, अंबाड़ा चौकी प्रभारी शरद मालवी सहित प्रशासनिक अमला, पुलिस चौकी अंबाड़ा का स्टाफ सहित जुन्नारदेव का स्टॉफ पहुंचा मौके पर एवं 2 गोताखोरों की मदद से शव को निकालने का किया गया प्रयास लेकिन गहराई अधिक होने एवं रात्रि होने की वजह से शव को नहीं निकाला जा सका अब दूसरे दिन शव निकालने का प्रयास प्रशासन के द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि पुलिस चौकी एवं ग्राम पंचायत अंबाड़ा की पिंजरा दफाई निवासी राहुल सैनी पिता योगेंद्र सैनी उम्र लगभग 21 वर्ष क्षेत्र के अन्य नागरिकों के साथ मूर्ति विसर्जन करने के लिए वेकोली की बंद अम्बा ओपन कास्ट पहुंचा लेकिन इस ओपन कास्ट के गड्ढे में पानी भरा होने एवं गहराई अधिक होने की वजह से विसर्जन के दौरान उक्त युवक गहरे पानी में डूब गया एवं पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।  घटना की जानकारी लगते ही जुन्नारदेव एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे,जुन्नारदेव तहसीलदार रेखा देशमुख,परासिया तहसीलदार कमलेशराम नीरज, एसडीओपी एस के सिंह ,थाना प्रभारी मुकेश द्विवेदी, अंबाड़ा चौकी प्रभारी शरद मालवी सहित प्रशासनिक अमला एवं क्षेत्र के जनपद सदस्य अकबर अली शव निकलवाने के प्रयास में लगे रहे लेकिन गहराई अधिक होने की वजह से गोताखोरों का सहारा लिया गया लेकिन वह भी रात्रि होने तक शव को नहीं ढूंढ सके। तब प्रशासन के द्वारा दूसरे दिन सोमवार को पुनः शव निकालने के प्रयास किए जाने की बात कही गई। ज्ञात हो कि जिस जगह पर युवक डूबा वह वेकोलि की बंद अंबा ओपन कास्ट है जहां से वेकोली के कालोनियों में पाइप लाइन के माध्यम से निस्तार का पानी सप्लाई किया जाता है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close