ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

पिपलोदा (रतलाम)। नगर परिषद में हुआ शतप्रतिशत वेक्सिनेशन , एस डी एम राहुल घोंटे ने की सभी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना।

एजाज़ शैख़ की रिपोर्ट

 

पिपलोदा (रतलाम) – कलेक्‍टर महोदय रतलाम कुमार पुरुषोत्तम के द्वारा नगर परिषद पिपलौदा को शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण के निर्देश दिये गये थे। प्राप्‍त लक्ष्‍य को अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल धोटे के मार्गदर्शन एवं श्रीमती किरण वरबड़े तहसीलदार एवं श्रीमती आरती गरवाल मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं डा. योगेन्द्र सिंह गामड़ ब्लॉक मेडीकल ऑफीसर पिपलौदा के नेतृत्व में दिन-रात मेंहनत करके नगर परिषद पिपलौदा की टीम द्वारा शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल धोटे के द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची अनुसार पात्र नागरिकों को आज दिनांक 01.07.2021 तक कोविड टीका लगाया जा चुका है यह सराहनीय कार्य है इस हेतु श्री धोटे द्वारा इस कार्य में संलग्न समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी। आज अनुविभागीय अधिकारी राहुल धोटे द्वारा नगर परिषद पिपलौदा के डाइट परिसर स्थित टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया गया। डाक्टर्स डे के अवसर पर डाइट परिसर में डाक्‍टर की टीकारण टीम के सभी सदस्यों का उपस्थित अधिकारियों द्वारा पुष्पा्हार से स्वागत कर उनके कार्य की सराहना की। इस अवसर पर श्रीमती अंकिता अलावा बी.डी.ओ. पिपलौदा, डा. विनय धाकड़, भूपेश घारू उपयंत्री, भीमसेन लहरी लेखापाल, श्री रमेश रैदास पटवारी, अनिल दुदवे, टीकाकरण टीम के सदस्य कंवर लाल पाटीदार, ललिता कारपेंटर, सोफिया सैयद, नीता देवड़ा, संगीता आर्य, नगर परिषद के कर्मचारी शैलेन्द्र शर्मा, शंकर लाल यादव, मनोहर पुरी गोस्‍वामी, यशवंत पर्वत गोस्‍वामी, राजू चौहान, भेरूलाल धनगर, मांगीलाल चौहान, ललित पुरी गोस्‍वामी, वार्ड क्राइसिस मेनेजमेंट कमेटी के सदस्‍य प्रफुल जैन, नागेश्वर चौहान, राधेश्‍याम गुजराती आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close