ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

थान्दला । नगर परिषद अध्यक्ष बन्टी डामर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के अवसर पर अंबेडकर कांप्लेक्स में स्टेट लाइट की व्यवस्था एवं हैंडपंप की सौगात दी।

गोपाल बैरागी की रिपोर्ट

 

थान्दला ।  भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 15 के अंबेडकर कंपलेक्स में मनाया गया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेता जी ने भाजपा के प्रवर्तक है और कश्मीर आज हमारे पास है। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ही देन है। उन्होंने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया लेकिन कश्मीर को नहीं छोड़ा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बंटी डामोर ने अंबेडकर कंपलेक्स में सौंदर्य करण हेतु स्टेट लाइट व हैंडपंप की घोषणा की इस कंपलेक्स के व्यापारी बंधुओं ने तालियों से स्वागत किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय ने श्यामा प्रसाद जी के बारे में बंगाल और कश्मीर वह भारत के गरीबों को उच्च जीवन जीने का सपना जो श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था। उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने जम्मू कश्मीर में एक विधान एक देश और 370 हटा कर उनका सपना साकार किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पवार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भाबजी भाबर ने भी कार्यक्रम को संबोधन किया एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के जीवन पर प्रकाश डाला भाजपा मंडल महामंत्री सुनील पणदा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भोपाल बैरागी, पार्षद बबैरिया, पार्षद लीलाबेन नटवर पवार, दिलीप जी, महेश गिरी, मनीष नागर, आनंद राठौर, शांतिलाल सोलंकी, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल बैरागी ने किया एवं आभार पूर्व मंडल अध्यक्ष नटवर जी पवार ने माना।

Related Articles

Back to top button
Close
Close