मध्यप्रदेश

देपालपुर।कमिश्नर ने किया कोबिड सेंटर का औचक निरीक्षण

देपालपुर में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट की प्रगति की जानकारी ली

देपालपुर से विशाल चांदना की रिपोर्ट

कोरोना महामारी के चलते प्रशासन निचले स्तर से संभागायुक्त स्तर तक सतर्क नजर आ रहा है। स्थानीय शहीद भागीरथ सिलावट महाविद्यालय स्थित कोविड आइसोलेशन सेंटर का इंदौर कमिश्नर डॉ.पवन कुमार शर्मा ने आकस्मिक दौरा किया और संबंधित अधिकारियों से कोविड आइसोलेशन सेंटर पर भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने चाय नाश्ता भोजन स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे दवाई, ऑक्सीजन, डॉक्टर, मनोरंजन के साधन आदि की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।

संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा द्वारा देपालपुर के बेटमा नाका पर प्रस्तावित प्रशासनिक संकुल स्थल का दौरा किया। देपालपुर एसडीएम रविकुमार सिंह, तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह ने आगामी बनने वाले प्रशासनिक संकुल, आवासीय भवन, व्यवसायिक कांप्लेक्स व जमीन की उपलब्धता के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हिमांशुचंद्र द्वारा संभागायुक्त श्री शर्मा को विधायक विशाल पटेल द्वारा दिए गए विधायक निधि से 25 लाख रुपए का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देपालपुर में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण किए जाने की भी जानकारी उपलब्ध कराई तथा शेष राशि आपदा प्रबंधन समिति स्वीकृत कराने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close