अन्याय भ्रष्टाचार के तत्वधान में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित

शाजापुर से वाहिदखान की रिपोर्ट
शाजापुर जिले के बेरछा मैं अन्याय अत्याचार भरस्टाचार के तत्वाधान में लोगों को उनके हक अधिकार हेतु जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्राम बेरछा एवं आदि आस-पास के ग्रामों के सभी लोग उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा शब्बीर हुसैन ने की कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कमेटी की संरचना को जावेद खान ने अपने शब्दों में उपस्थित सभी लोगों को समझाया उसके पश्चात कार्यक्रम के सूत्रधार सद्दाम बाबा ने उपस्थित सभी लोगों को बताया कि हम सब लोगों को एकजुट होकर इस कमेटी में जुड़ना है और जनहित की आम नागरिक की लड़ाई को हर मोर्चे पर लड़ना है कार्यक्रम के अगले वक्ता के रूप में बलवीर राजपूत ने कहा कि हमने संगठन का निर्माण किया है जिसमें सभी लोग मिलकर एक ताकत बनकर अपने हक अधिकार के लिए शासन प्रशासन से अपनी मांग रखेंगे किसी बड़े आदमी पूंजीपति अधिकारी की लड़ाई तो उच्च स्तर से सुलझ जाती है लेकिन एक आम आदमी एक छोटे आदमी की लड़ाई लड़ने वाला आज कोई नहीं है इसलिए हम लोग इस कमेटी के माध्यम से जनहित की वाजिब समस्याओं आम आदमी की वादी समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ेंगे कार्यक्रम के अगले वक्ता सद्दाम बाबा ने कहा कि यह संगठन मानव से मानवता की ओर इंसान से इंसानियत की ओर ले जाने वाला है अगले वक्ता के रूप में नफीस खान ने कहा कि हम सभी को अपने आसपास के लोगों को इस संगठन में जोड़ कर इस कमेटी को पूरे शाजापुर जिले में स्थापित कर अपने हक अधिकार के लिए इस संगठन के माध्यम से लड़ाई लड़ना है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय पितले ने कहा कि आज जो हम लोगों को परेशानियां हो रही हैं उसका कारण ये है कि हम लोग जनहित में लड़ाई एकजुट होकर नही लड़ते है हम सबको इकट्ठे होकर गांव की ,शहर की ,प्रदेश की,समाज की समस्याओं एवं अन्याय के लिए लड़ना पड़ेगा यह कमेटी एक बहुत अच्छी पहल है आम आदमी की लड़ाई लड़ने के लिए सभी लोगों को इस कमेटी से जुड़कर हमें अन्याय अत्याचार भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई एकजुट होकर लड़ना है कार्यक्रम के अगले वक्ता के रूप में रोड सिंह कराड़ा ने कहा कि हम सब लोग एक हैं एक रहेंगे और आम आदमी की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करेंगे कार्यक्रम के अगले वक्ता दिलीप सौराष्ट्री ने बताया कि यह कमेटी आम आदमी के लिए लड़ने का जो जज्बा लेकर आई है उससे हम लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है हम सब लोग इस कमेटी से जुड़ कर एकजुटता से आम आदमी की लड़ाई लड़ सकते हैं कार्यक्रम के अगले वक्ता सफीक खान शाजापुर ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह कमेटी एक अच्छा प्रयास है हम सब लोगों को इस कमेटी से जुड़कर आम आदमी की लड़ाई लड़ना है और उनको उनके हक अधिकार दिलाना है और हम सब इस मोर्चे पर एक हैं और एक रहेंगे कार्यक्रम के अध्यक्ष राजा शब्बीर हुसैन ने समूह को संबोधित करते हुए कहा कि कई सालों से हम लोग समाज की ,शहर की ,गांव की, समाज की, वंचित ,पीड़ित ,शोषित, दबे- कुचले तबके की समस्याओं के लिए ,अन्याय के विरुद्ध ,अत्याचार के विरुद्ध ,भ्रष्टाचार के विरुद्ध, उत्पीड़न के विरुद्ध ,शोषण के विरुद्ध अकेले-अकेले, अलग -अलग होकर लड़ाई लड़ रहे हैं ,जूझ रहे हैं इस लड़ाई में ,इस जूझने में हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है आर्थिक ,प्रशासनिक ,सामाजिक, राजनीतिक कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है अगर हम सब एकजुट हो जावे और दूसरे की समस्याओं को अपनी समस्या समझें गांव की, शहर की ,समाज की ,पीड़ित, वंचित ,शोषित की समस्याओं को अपनी समस्या समझें और सब एकजुट होकर इंसानियत के लिये लड़े तो लड़ाई बहुत आसानी से जीती जा सकती है ,न्याय दिलाया जा सकता है, हक दिलाया जा सकता है, शोषण समाप्त किया जा सकता है। इसलिए हम सभी को न्याय की लड़ाई एकजुट होकर लड़ने के लिए एक कमेटी बनाई गई है जिसका नाम है अत्याचार अन्याय उत्पीड़न भ्रष्टाचार निवारण कमेटी इस कमेटी के शाजापुर जिले के प्रत्येक गांव में सदस्य बनाना है ,पदाधिकारी नियुक्त करना है हम जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक शाजापुर जिले में पदाधिकारी एवं सदस्य उनकी सक्रियता के अनुसार नियुक्त करेंगे उसके पश्चात जनहित की लड़ाईयों को, शोषित, पीड़ित, वंचित ,दबे कुचले तबके की लड़ाई को, अन्याय के विरुद्ध ,भ्रष्टाचार के विरुद्ध ,शोषण के विरुद्ध लड़ाई को एकजुट होकर लड़ेंगे एवं शासन प्रशासन से संवैधानिक दायरे में अपनी मांगों के अधिकार के लिए, न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं ने भी अपनी समस्याओं को सामने रखा जिसमें मुख्य रुप से बेरछा वासी अमीन खान ने कहा कि हम लोग आपके साथ हैं तन मन धन से और अच्छे काम करने में पूरे बेरछा वासी आपका साथ देंगे बेरछा वासी वर्मा जी ने बताया कि बेरछा हॉस्पिटल में लेडी डॉक्टर की कमी है वही अमन वर्मा ने सार्वजनिक शौचालय बेरछा में नहीं होने के संबंध में अपनी बात रखें अनवर भाई ने छात्रवृत्ति छात्रों को नहीं मिलने के संबंध में अपनी समस्या बताएं वही ग्राम के शब्बीर भाई ने बताया कि विद्यालयों में छात्रों से अनावश्यक रूप से अन्य फीस वसूली जा रही है कार्यक्रम में बेरछा एवं आसपास के अन्य ग्रामों के लोग उपस्थित हुए शौकत खान बर्दिया सोन , जाहिद खान खरदोन खुर्द, सुजालपुर से पूर्व पार्षद मुस्तकीम मेव, रफीक अब्बासी, अहद ,कामरान , राहुल चौहान पोलाय कला, शाजापुर से अमीन खान, सलमान खान , राकेश सौराष्ट्र गुलाना देवकरण झाझा ,सुनील जाट मखवाद रवि छाबड़ी रुलकी,राजेन्द्र सौराष्ट्रीय , सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे कार्यक्रम के आयोजक सद्दाम बाबा ने आभर माना एवं संचालन जावेद खान ने किया



