देवरी कलां (सागर) । ब्लॉक केसली के ग्राम पंचायत पटना देवरी में राशन दुकान में हो रही लगातार चोरी कोरोना महामारी में शासन के निर्देश का पालन नहीं किया।
शासन का फ्री राशन के संबंध में ग्रामीणों ने लोक निर्माण एवं कुटीर उद्योग मंत्री गोपाल भार्गव से की शिकायत,देवरी अनुविभागीय अधिकारी अमन मिश्रा से भी की लिखित में शिकायत,देवरी पटना राशन दुकान के विक्रेता रमेश सिंह पर नहीं हुई कोई कार्रवाई।

कमलेश खरें की रिपोर्ट

देवरी कलां (सागर) – देवरी विधानसभा की ब्लॉक केसली की ग्राम पंचायत पटना देवरी शासकीय राशन दुकान जो वन समिति पटना देवरी विकासखंड केसली ग्राम में चलाई जा रही है जिसके विक्रेता श्री रमेश सिंह पिता थम्मन सिंह आदिवासी हैं इनकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा विगत 1 सप्ताह पहले मध्यप्रदेश शासन की लोक निर्माण एवं कुटीर उद्योग मंत्री माननीय गोपाल भार्गव जी एवं देवरी अनुविभागीय अधिकारी अमन मिश्रा जी से पटना देवरी के ग्रामीणों सहित सरपंच ने राशन चोरी एवं विगत 2 वर्षों से विक्रेता द्वारा कम राशन बांटा जा रहा है और कोरोना महामारी का भी निशुल्क राशन आज दिनांक तक ग्रामीणों को नहीं दिया गया है जिसकी शिकायत आवेदन देकर की गई थी। मगर आज दिनांक तक पटना देवरी के विक्रेता रमेश सिंह आदिवासी पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई जिसकी खबर कई बार प्रकाशित भी हो चुकी है मगर भ्रष्टाचार करने वाले इन विक्रेताओं पर उच्चाधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती। ऐसा लगता है कि मानो अधिकारियों की सांठगांठ से यह आलम चल रहा है। वहीं दूसरी ओर फ़ुड अधिकारी चारू जैन लंबे समय से देवरी में ही पदस्थ है। इनके द्वारा राशन दुकानों की जांच कभी नहीं की जाती अगर कोई शिकायत आती भी है तो सूत्र बताते हैं कि मैडम द्वारा अवैध वसूली की जाती है मगर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।



