देवरी नगर में एसडीएम अमन मिश्रा ने फिर चलाया रोको टोको अभियान अंतर्गत लोगों पर कार्यवाही कर काटे चालान

देवरी कलां से कमलेश खरें की रिपोर्ट
सागर कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देशन पर जिले के तहसील देवरी में अनुविभागीय अधिकारी अमन मिश्रा के द्वारा चलाए जा रहे रोको टोको अभियान के तहत मास्क न लगाने वालों व्यक्तियों को रोक कर उन्हें मास्क लगाने के प्रति सचेत किया गया एवं चालानी कार्यवाही की गई
इस दौरान शहर में 100 रूपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से , नगर पालिका ,देवरी द्बारा लोगों पर चालानी कार्यवाही कि गई एवं चालान भी काटे गए। इसी प्रकार देवरी ग्रामीण क्षेत्र में 10 रूपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से जिले की समस्त जनपद पंचायत अंतर्गत आज लगभग 227 व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही कर 2270 रूपये के चालान काटे गए।
जिसमें देवरी अनुविभागीय अधिकारी अमन मिश्रा तहसीलदार विनीता जैन एसडीओपी पूजा शर्मा थाना प्रभारी प्रशांत सेन एवं नगरपालिका प्रभारी सीएमओ लक्ष्मण प्रसाद साहू रशीद खान पटवारी दयाशंकर दुवे पटवारी एवं समस्त कर्मचारी मौके पर रहे


