नेमावर पुलिस की बडी सफलता हाथ लगी है 22 दिन पहले हुए हत्या कांड आज खुलासा हुआ।

नेमावर से हर्षित तिवारी की रिपोर्ट
नेमावर। देवास जिले के नेमावर थाना क्षेत्र का है जहां नेमावर पुलिस की बडी सफलता हाथ लगी है 22 दिन पहले हुए हत्या कांड आज खुलासा हुआ। लगभग 250 से 300 लोगो से लगातार पूछताछ चल रही थी… पूरा मामला नेमावर थाना क्षेत्र का है 22 दिन पहले हुए ग्राम दय्यत में प्रेम प्रसंग के चलते गोपालदास ओर उसके लड़के मनोजदास दोनों बाप बेटे ने उमेश कचनारिया को बेहरहमी मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया।
मामला अवैध संबंध प्रेम प्रसंग का था गोपालदास कि पत्नी ओर उमेश कचनारिया के बीच 5 वर्ष से गलत संबंध थे। जिसकी जानकारी लक्ष्मीबाई के पति गोपालदास ओर उसके लड़के मनोजदास को लग गई थीं जिससे वह दोनों बाप बेटे खपा हो गए थे।… जिसके बाद दोनों बाप बेटे ने खेत मे जाकर धार-दार हथियार और डंडे से बेहरहमी मार- मार कर उमेश कचनारिया को मौत के घाट उतार दिया गया। जिसके बाद नेमावर लगातार अपराधियो को पकड़ने का प्रयास मेहनत कर रही थी…
मुख्यवीर की सूचना पर संदेही गोपालदास कि पत्नी लक्ष्मीबाई को थाना तलब कर गहन पूछताछ करने पर बताया कि मेरे उमेश से बातचीत प्रेम संबंध थे। लक्ष्मीबाई ने मेरे पति और बेटे ने रात्रि 12 बजे धारदार लोहे से डंडे मृत्य कर दी। इसको लेकर देवास जिले ASP सूर्यकांत ने नेमावर थाने पर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। प्रेस नोट के अनुसार देवास SP द्वारा टीम को नगद पुरस्कार राशि देने की घोषणा कि हैं।


