उत्तरप्रदेश

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के कुशल निर्देशन व जनपदीय/गैरजनपदीय पुलिस के अधि0/कर्मचारीगणों के अथक प्रयास से जनपद पीलीभीत में सकुशल सम्पन्न हुआ #त्रिस्तरीयपंचायतचुनाव2021

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री किरीट सिंह राठौर द्वारा भ्रमणशील रहते हुए जनपद के थाना सुनगढी, कोतवाली, गजरौला, न्यूरिया, अमरिया, जहानाबाद, बरखेडा, गजरौला क्षेत्र के संवेदनशील/अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों का निरीक्षण कर कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा मतदान केन्द्रों पर वोट के लिये आये नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराते हुये कोविड-19 को दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन एवं मास्क लगाकर ही मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारीगणों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया तथा बूथ एजेंटों को भी सख्त निर्देश देते हुये कहा कि बूथ पर गड़बड़ी या अशान्ति की दृष्टि में बूथ एजेंट जिम्मेदार होंगे तथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। जनपदीय पुलिस की सूझबूझ व सतर्कता के चलते जनपद पीलीभीत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 सकुशल सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close