पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान की उपस्थिति में शानदार बलवा ड्रिल की रिर्हसल
बलवा ड्रिल में पुलिस ने परखीं तैयारियाँ, जमकर चले पत्थर बाजी, चले आँसू गैस के गोले

पवन शर्मा/ भिण्ड
भिण्ड। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में भिण्ड पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान की मौजूदगी में आने वाले त्योहारों व पर्वों को सकुशल सम्पन्न मनाये जा सकें इसको लेकर पुलिस ने अपने स्तर से तैयारियाँ शुरू कर दी हैं, विपरीत परिस्थितियों में कैसे निपटना है और दंगा आदि को कैसे नियंत्रित करना है, इसके लिए आज सुबह करीब 8 बजे से पुलिस लाईन परिसर में बलवा ड्रिल का आयोजन हुआ, जहाँ दंगा उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया, इस दौरान पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान ने मौजूद सभी एसडीओपी सहित थाना प्रभारियों को आवश्यक टिप्स भी दिये।
जानकारी के अनुसार पुलिस लाईन परिसर में करीब तीन घण्टें चले बलवा ड्रिल व प्रशिक्षण सत्र में सभी पुलिस कर्मियों को बलवा या दंगा के दौरान बलवाईयों पर पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई को अलग-अलग टीम बनाकर प्रदर्शित किया गया, इस दौरान पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बलवा ड्रिल के दौरान पाई गई खामियों पर भी विस्तृत रूप से पुलिस कर्मियों को फीडबैक लेकर सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये, इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मौजूद सभी थाना प्रभारियों से दंगा नियंत्रण उपकरण व शस्त्रों का संचालन भी कराया, अभ्यास के दौरान गोरमी थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को मामूली चोट आई, जब उनसे इस मोखिक बलवा ड्रिल में घायल होने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे नौकरी की सबसे बेहत्तरीन ये बलवा ड्रिल आयोजित हुई, ये चोटें तो पुलिस विभाग में नोर्मल हैं, यदि हम इस प्रकार की चोटों से सबक नहीं सींखेंगें तो कहीं दंगा हुआ तो वहाँ कैसे निबटेंगें, ये चोट मुझे सीख देती है कि दंगाईयों से कैसे निबटा जा सके।
दंगाईयों से भिड़ गए पुलिस के जवान, आध घण्टें में हुये हालात काबू
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान की मौजूदगी में पुलिस लाईन में जब दंगाईयों से पुलिस के जवान भिड़ गये, तो इस दौरान कई जवान घायल व गायब हो गये, घायलों को उठाकर एम्बूलेंस में ले जाकर भर्ती कराया गया, कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि पुलिस पस्त हो गई हो, लेकिन अगले ही कुछेक पल में पुलिस ने अपना पैतरा बदला और हालात को काबू में कर लिया, इस अभ्यास में यह बताया गया कि स्थिति को काबू में कैसे करेंगें, पुलिस ने यह प्रदर्शन कर अपनी तैयारियों को भी प्रदर्शित किया, जवानों की ओर से किये गये मॉकड्रिल से सभी ने तालियों से उत्साहबर्धन भी किया।
लाठी चार्ज व हवाई फायरिंग की भी हुई रिहर्सल
बलवा के दौरान आँसू गैस के गोले की फायरिंग भी की गई, बलवा को रोकने के लिए प्रशिक्षण के दौरान बलवाई बने पुलिस कर्मियों ने आग लगा दी, पुलिस पर पत्थर बरसाए गए, जब पुलिस आगे बढ़ी तो बलवाईयों की भीड़ को भगाने के लिए आँसू गैस के गोले दागे, जब भीड़ नहीं हटी तो लाठी चार्ज व हवाई फायरिंग भी की गई।
सीधी बात
ये मॉक ड्रिल व बलवा ड्रिल इसलिए आयोजित की गई ताकि समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुद्रढ़ बनाये रखने के लिए सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिए कर्तव्य के प्रति निष्ठावान और समाज में भयमुक्त सृदृढ़ वातावरण बनाने के लिए आपातकालीन परिस्थितियों को काबू में रखने के लिए ये बलवा परेड का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बलवा ड्रिल के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की अलग-अलग टीम बनाकर बलवा ड्रिल का प्रदर्शन भी किया गया।
शैलेन्द्र सिंह चौहान
पुलिस अधीक्षक


