पुष्पराजगढ़- भ्रष्टाचार की खुली पोल,पहली बरसात मे ही प्रधानमंत्री सडक दिखाया दरारें

ताजा ख़बरें देश ब्रेकिंग न्यूज़ मध्यप्रदेश
पहली बरसात मे ही प्रधानमंत्री सडक दिखाया दरारें

By Rohit Kumar Ojha 

पुष्पराजगढ़ से प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

पुष्पराजगढ़ भ्रष्टाचार की खुली पोल,पहली बरसात मे ही प्रधानमंत्री सडक दिखाया दरारें

पुष्पराजगढ़ :- क्षेत्र में ग्राम भेजरी से लेढरा लंबाई 7. 70 कि0 मी0 कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निर्माण कार्य 5 करोड 84 लाख की लागत से मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास परियोजना अनूपपुर द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। उक्त सड़क के निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी करते हुए खेत की काली मिट्टी डाली गयी है ।जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।

ग्राम वासियों ने जताया था विरोध

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से कराए जा रहे निर्माण कार्य का गांव के लोगो द्वारा विरोध किया गया था। ग्रामीण जनों का कहना है कि खेत की
काली मिट्टी डालने से सड़क में दरारे आ जाएंगी क्योंकि काली मिट्टी सूखने के बाद फटती है जिसकी शिकायत महाप्रबंधक से की गई थी इसके बावजूद भी गुणवक्ता विहीन सड़क का निर्माण कार्य कराया गया हे ।जिससे पहली बारिश मे सडक मे कई जगह बडी- बडी दरारे आ गई है।

बगैर रॉयल्टी के मुरुम उत्खनन

प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से मनचाहे स्थान से मुरूम निकाल कर सड़क में उपयोग किया जा रहा है तथा बिल बाउचर स्वीकृत खदान का लगाया गया है शासन के रॉयल्टी की चोरी ठेकेदार द्वारा की जाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

पुल निर्माण में अनियमितता

भेजरी से लेढरा मार्ग पर बनाई जा रही प्रधानमंत्री सड़क लेढरा के पास जोहिला नदी पर एक करोड़ 41 लाख की लागत से ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें नियमों की अनदेखी करते हुए गुणवत्ता विहीन मटेरियल का उपयोग कर लीपा पोती की जा रही है। साथ ही बिना अनुमति के जोहिला नदी मे ब्लास्टिंग कर पत्थरों को तोडा गया है । अमगवां में तलाब के पास बनाई जा रही पुलिया मे छड़ का उपयोग सही रूप से नही किया जा रहा है तथा घटिया मटेरियल का उपयोग कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसका भविष्य खतरे मे है।

इनका कहना

मै इसकी जांच करवाता हूँ।
जे के गुप्ता महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सड़क अनूपपुर