पुष्पराजगढ़ – विधिक साक्षरता शिविर आयोजित,छात्र – छात्राओं को भारत के संविधान एवं उनके मौलिक अधिकारों की दी गई जानकारी।

पुष्पराजगढ़ से प्रवीण चन्द्रवंशी की रिर्पोट

विधिक साक्षरता शिविर आयोजित,छात्र – छात्राओं को भारत के संविधान एवं उनके मौलिक अधिकारों की दी गई जानकारी
पुष्पराजगढ़ – म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 20 सितंबर 2021 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखौरा एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय लखौरा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान सुशील कुमार अग्रवाल व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 एवं श्रीमान राहुल छत्री व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 द्वारा स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा संचालित योजनाओं (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 एवं लोकोपयोगी लोक अदालत, मध्यस्थता, विधिक सलाह एवं सहायता योजनाओं के बारे में अहम जानकारी दी गई।
साथ ही छात्र-छात्राओं को मोटर यान अधिनियम (संशोधन) विधेयक 2019 के तहत 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चालना चाहिए अगर 18 वर्ष पूर्ण कर लिया है तो लाईसेंस बनवाना अनिवार्य है। बिना लाईसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए, कानून के बारे में छात्र-छात्राओं को सहजता पूर्ण जानकारी दी गई । कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य श्री बी0एस0 मरावी सहित स्टाप व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


