
By Rohit Kumar ojha
जिले में कोरोना की रफ्तार थमने को राजी नहीं है और लोग भी जागरुक होने को तैयार नहीं है। हर दिन कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन के नए मामले सामने आ रहे है। कहीं प्रतिबन्ध के बावजूद शादियां की जा रही है,तो कोई फेसबुक जैसे सोशल मीडीया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। मंगलवार को पुलिस ने अलग अलग दस आपराधिक प्रकरणों में ग्यारह व्यक्तियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की।जिले के ताल थानान्तर्गत ग्राम भैैंसाना निवासी प्रदीप पिता प्रकाश चन्द्र जाति ब्राम्हण और कन्हैयालाल पिता रमेश जाति ब्राम्हण द्वारा विवाह आयोजन पर रोक के बावजूद विवाह समारोह आयोजित किए जा रहे थे। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोरोना कर्फ्यू के अलग अलग प्रकरण दर्ज किए है। वहीं ताल कस्बे में कैलाश पिता माणकलाल जैन ने किराना दुकान,बशीर पिता निसार खां ने सिलाई दुकान और कृष्ण चन्द्र पिता धूलचंद राठौड ने चाय की दुकान खोल कर रखी थी। इन तीनों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए है।इधर रतलाम में जवाहर नगर निवासी राकेश पोरवाल ने कोरोना को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनकर पोस्ट की थी। आपत्तिजनकर पोस्ट की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार नवीन गर्ग के प्रतिवेदन पर राकेश पोरवाल के विरुद्ध औ.क्षेत्र पुलिस थाने पर कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया गया है। शहर की माणक चौक पुलिस ने दूध डेयरी खोल कर दूध बेचने पर विजय कुमार पिता शांतिलाल मेहता नि.चौमुखीपुल और पारस पिता चांदमल बोहरा 61 नि. बिचलावास और रेडीमेड कपडों की दुकान स्टाइल एण्ड फैशन खोलकर व्यवसाय करने पर जियाउद्दीन पिता अब्दुल कादर 57 के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। सैलाना पुलिस ने अडवानिया निवासी राधेश्याम पिता कारू जी पाटीदार 35 के विरुद्ध और जावरा पुलिस ने लखन पिता बालाराम माली के विरुद्ध कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

