Uncategorized

बकरीद एवं हरियाली महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

 

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

राजेन्द्रग्राम थाना परिसर में बकरीद त्योहार एवं हरियाली महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुये स्थानीय प्रशासन द्वारा मुस्लिम समुदाय एवं गणमान्य नागरिक पत्रकारों के बीच शांति समिति की बैठक आहूत की जिसमें मुख्य रूप से 21 जूलाई को बकरीद के त्यौहार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही आगामी दिनों में आने वाले त्यौहार हरियाली अमावस्या के त्योहारों को भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र तरीके से मनाये जाने का निर्णय लिया गया।

करोना कि तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुये मनाऐ त्योहार

अनुविभागीय दंडाधिकारी अभिषेक चौधरी द्वारा उपस्थित जानो को समझाइश देते हुये आगाह किया और आशंका जताई की सीघ्र ही
देश के साथ प्रदेश में भी कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना है जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है ऎसे में किसी भी त्योहार में अत्याधिक भीड़ भाड़ न करे इस बात की भी समझाइस दी गई।

कावंड़ यात्रा को किरर घाट से पैदल चलने की नही दी जाएगी अनुमति

श्रावण मास में बोल बम के साथ कांवड़ियों के द्वारा बड़े ही श्रद्धा भाव से अपनी मन्नते लेकर माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से जल भरकर मुख्य मार्ग से पैदल चलकर लखबरिया धाम में सोमबार को पहुँच कर जल चढ़ाते थे उन्हें भी किरर घाटी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण परिवर्तित मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा उन्हें भी किरर घाट से पैदल चलने की अनुमति नहीं दी जावेगी ऐसी आशंका है कि बरसात के दिनों कभी भी किरर घाट में कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित

शांति समिति के द्वारा बैठक का आयोजन पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया जिसमे तहसीलदार टी आर नाग थाना प्रभारी नरेंद्र पाल मुश्लिल समुदाय के लोग गणमान्य नागरिक स्थानीय पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close